चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने गुरुवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि गेंदबाज केएम आसिफ ने संयुक्त अरब अमीरात में बायो सिक्योर बबल का उल्लंघन किया था।
इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि आसिफ़ के होटल के कमरे की चाबी बदल गई थी और उसे बदलने के लिए उन्होंने बाहर कदम रखा था। लेकिन विश्वनाथन ने स्पष्ट किया कि वह होटल में खिलाड़ियों की मदद के लिए बने डेस्क तक गए थे।
IPL 2020 : कप्तान रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को दिया पंजाब के खिलाफ मिली जीत का श्रेय
विश्वनाथन ने एएनआई से बातचीत में कहा, "मुझे नहीं पता कि तथ्यों की जाँच की गई है क्योंकि लॉबी में एक रिसेप्शन है। वहीं सीएसके के लिए अलग से कर्मचारी हैं। आसिफ जाहिर तौर पर सामान्य कर्मचारियों से बात नहीं करेंगे। लड़कों को पता है कि खिलाड़ियों के साथ काम करने वाली एक समर्पित टीम है। तथ्य यह है कि उनसे चाबी खो गयी थी और वह उसे लेने गए थे।लेकिन वह काम करने वाले नियमित कर्मचारियों के पास नहीं गये बल्कि चेन्नई के खिलाड़ी और स्टाफ के लिए बनाई गई डेस्क पर गये थे। मामले को अनुपात से बाहर कर दिया गया है और तथ्यों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। मामले को गलत तरीके से पेश किया गया और तथ्यों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।"
IPL 2020 : पंजाब की हार के बावजूद मयंक अग्रवाल ने हासिल की ऑरेंज कैप, कही ये बड़ी बात
उन्होंने कहा, "हम सभी को स्थिति की गंभीरता का पता है और कोरोनोवायरस बहुत घातक है। वास्तव में मैं खुद उन मंजिलों में नहीं गया हूं जहां खिलाड़ी और सहायक कर्मचारी रह रहे हैं। उनका बबल अधिकारियों के लिए बनाए गए बबल से अलग है।"
इस बीच चेन्नई के लिए एक राहत भरी खबर है। टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया है कि बल्लेबाज अंबाती रायुडू और हरफनमौला ड्वेन ब्रावो चयन के लिये उपलब्ध हैं। रायुडू टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में मुंबई इंडियंस पर मिली जीत में चमके थे लेकिन ‘हैमस्ट्रिंग’ के कारण वह अगले दो मैच नहीं खेल पाये जबकि वेस्टइंडीज के अनुभवी खिलाड़ी ने चोट के कारण अभी तक किसी भी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया है।