CSK vs DC Live Score IPL 2020 Chennai super kings vs Delhi capitals Live match 34 Live Updates
दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को आईपीएल-13 में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। दिल्ली ने एक गेंद पहले पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 58 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। यह धवन का आईपीएल में पहला शतक है। अपनी इसपारी में उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया।
चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक जमाया और अंत में अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन पारियां खेलीं।
डु प्लेसिस ने अपनी 58 रनों की पारी में 47 गेंदों पर छह चौके, दो छक्के लगाए। उनके अलावा अंबाती रायडू ने 25 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की पारी खेली। जडेजा 13 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्खिया ने दो विकेट लिए।
प्लेइंग इलेवन-
सीएसके- फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, सैम क्यूरन, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा।
दिल्ली- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशदान, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।
CSK vs DC Live Score
CSK 179/4 (20)