1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, CSK vs RCB Toss : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला

IPL 2020, CSK vs RCB Toss : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 10, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 07:13 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 25वे ंमुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी फैसला।

who will win toss today ipl match,CSK vs RCB Live Score, Live Score CSK vs RCB Live Score, csk vs rc- India TV Hindi
IPL 2020, CSK vs RCB Image Source : IPL 2020.COM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आज 25वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई की टीम का इस टूर्नामेंट में अबतक का प्रदर्शन काफी औसत रहा है है और उसने छह मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल की हैं वहीं बेंगलोर ने पांच मैचों में तीन जीत हासिल किया है। 

चेन्नई को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार मिली थी और यह हार, जीत के करीब पहुंच कर मिली थी। एक समय जीतती दिख रही चेन्नई ने आखिरी के ओवरों में लगातार विकेट खोकर मैच गंवा दिया था।

ऐसे में सीजन-13 में पिछड़ रही चेन्नई की टीम की कोशिश होगी कि वह इस मुकाबले में जीत के साथ एक बार फिर से प्रतियोगिता में अपनी वापसी करें। वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम चाहेगी कि वह चेन्नई के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी को और मजबूत करें। 

टॉस- सीसएके के खिलाफ विराट कोहली ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला 

वेन्यू- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 

बदलाव- सीसएके के खिलाफ आरसीबी की टीम ने दो बदलाव किया है। टीम में मोइन अली और मोहम्मद सिराज की जगह गुरकीरत मान और क्रिस मॉरिस को जगह मिली है। सीजन-13 में मॉरिस को पहली बार खेलने का मौका दिया गया है। वहीं सीएसके ने केदार जाधव की टीम में एन जगदिशन को टीम में शामिल किया है।

प्लेइंग XI-

आरसीबी-  देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।

सीएसके-   शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/ कप्तान), एन जगदीसन, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपिका चाहर, कर्ण शर्मा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल