1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, DC vs KKR : दिल्ली की जीत में चमके श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ, केकेआर को मिली 18 रन से हार

IPL 2020, DC vs KKR : दिल्ली की जीत में चमके श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ, केकेआर को मिली 18 रन से हार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 04, 2020 12:03 am IST,  Updated : Oct 04, 2020 12:10 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराकर सीजन-13 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

DC vs KKR, Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, sports, Shreyas Iyer, Prithvi shaw - India TV Hindi
IPL 2020, KKR vs DC  Image Source : IPL 2020. COM

श्रेयस अय्यर के 38 गेंद में नाबाद 88 रन और पृथ्वी शॉ के आक्रामक अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रनों के पहाड़ के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हरा दिया। दिल्ली ने बल्लेबाजों की ऐशगाह शारजाह में चार विकेट पर 228 रन बनाये जिसके जवाब में केकेआर आठ विकेट पर 210 रन ही बना सकी। 

केकेआर के लिये इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन और राहुल त्रिपाठी ने सातवें विकेट के लिये 78 रन जोड़कर टीम को मैच में बनाये रखा लेकिन 19वें ओवर में मोर्गन और फिर अगले ओवर में त्रिपाठी के आउट होने के बाद परिणाम साफ हो गया था। 

यह भी पढ़ें- IPL 2020 : मैच फिक्सिंग की कोशिश में बुकी ने साधा एक खिलाड़ी से संपर्क, बीसीसीआई एसीयू ने दी जानकारी

मोर्गन ने 18 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके की मदद से 44 रन बनाये। वहीं त्रिपाठी ने 16 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 36 रन जोड़े। इससे पहले हर्षल पटेल ने 13वें ओवर में केकेआर को लगातार दो झटके देकर नीतिश राणा (35 गेंद में 58) और कप्तान दिनेश कार्तिक (आठ) को आउट किया।

दिल्ली के लिये एनरिच नोर्जे ने तीन और पटेल ने दो विकेट लिये। दिल्ली की पारी में पावरप्ले का खेल शॉ के नाम रहा जिसने 41 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 66 रन बनाये। इसके बाद अय्यर ने लाजवाब पारी खेली और पर रनों का पहाड़ लगा डाला। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाये। उनके कुछ छक्के तो इतने ऊंचे थे कि गेंद स्टेडियम के पास कार पार्किंग में चली गई। 

यह भी पढ़ें-  IPL 2020, RCB vs RR : पादिक्क्ल और कोहली की पारी से बैंगलोर ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया

ऋषभ पंत ने भी 17 गेंद में 38 रन बनाये। इस पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली और पूरी पारी में 14 छक्के और 18 चौके लगे। दो अच्छे मैचों के बाद युवा कमलेश नागरकोटी ने तीन ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया जबकि शिवम मावी ने तीन ओवर में 40 रन दिये। 

इसे देखकर कप्तान दिनेश कार्तिक ने उनसे चार ओवर का कोटा पूरा नहीं कराया। पैट कमिंस ने चार ओवर में 49 रन दे डाले। साव ने पावरप्ले में उनकी गेंदों की जमकर पिटाई की। साव इतने आक्रामक फॉर्म थे कि शिखर धवन (16 गेंद में 26 रन) भी उनके सामने फीके पड़ गए। दोनों ने पहले विकेट के लिये 56 रन जोड़े। 

इसके बाद अय्यर ने बेहद मनोरंजक पारी खेली। स्पिनर वरूण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया जबकि सुनील नारायण ने दो ओवर में 26 रन दिये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल