1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, DC vs KXIP : दिल्ली और पंजाब के बीच मैच में दांव पर लगे होंगे ये शानदार रिकॉर्ड

IPL 2020, DC vs KXIP : दिल्ली और पंजाब के बीच मैच में दांव पर लगे होंगे ये शानदार रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 20, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 04:27 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का दूसरा मैच आज यानी रविवार, 20 सितंबर को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाना है।

IPL 2020, DC vs KXIP : दिल्ली और...- India TV Hindi
IPL 2020, DC vs KXIP : दिल्ली और पंजाब के बीच मैच में दांव पर लगे होंगे ये शानदार रिकॉर्ड Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का दूसरा मैच आज यानी रविवार, 20 सितंबर को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाना है। दिल्ली और पंजाब आईपीएल की उन चुनिंदा टीमों में शामिल हैं जो अभी तक खिताब नहीं जीत पाई हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों का लक्ष्य इस सीजन का आगाज जीत से करने का होगा।

इस मैच में दोनों ही टीमों अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगी जिसमें पंजाब की ओर से केएल राहुल और क्रिस गेल अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। वहीं, दिल्ली में धवन और पंत जैसे स्टार खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें होंगी। इन सबके अलावा मैच में कई बड़े और दिलचस्प रिकॉर्ड भी दांव पर लगे होंगे। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जो दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबले में बन सकते हैं।

IPL 2020 : 'अनुभव काम कर गया', उद्घाटन मैच में मुंबई को मात देने पर बोले एमएस धोनी

  • दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन अगर पंजाब के खिलाफ इस मैच में अर्धशतक लगा देते हैं, तो वह आईपीएल में रैना के बाद दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामलें में वॉर्नर 44 अर्धशतक के साथ शीर्ष पर जबकि रैना 38 अर्धशतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस समय धवन के नाम IPL में 37 अर्धशतक है।
  • अगर धवन इस मैच में 4 छक्के जड़े देतें हैं, तो वो IPL में छक्को का शतक पूरा कर लेंगे। इसी के साथ धवन IPL में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले 19वें खिलाड़ी बन जाएंगे। धवन की तरह रिषभ पंत के पास भी एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। पंत IPL में 100 छक्के लगाने से मात्र 6 छक्के दूर हैं। 
  • अगर आज के मैच में क्रिस गेल16 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में 4500 रन पूरे करने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। गेल ने IPL में अभी तक कुल 125 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 41 से अधिक की औसत से 4484 रन बनाए हैं 
  • किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल IPL में 2000 रन पूरा करने से 23 रन दूर है। अगर वह आज 23 रन बना लेते हैं तो IPL में 2000 रनों का आंकड़ा छूने वाले 20वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल