DC vs MI live cricket score IPL 2020 match 51 Delhi Capitals vs Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए IPL 2020 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली 9 विकेट पर केवल 110 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।
मुंबई की ओर से इशान किशन ने 47 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के की मदद से सबसे ज्यादा नाबाद 72 रन बनाए। वहीं, क्विंटन डी कॉक ने 26 रनों का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉजे को एकमात्र विकेट मिला। दिल्ली की यह लगातार चौथी हार है। अब उसके खाते में एक मैच बचा है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में उस मैच को जीतना होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-:
दिल्ली कैपिटल (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (C), ऋषभ पंत (Wk), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, एनरिच नॉर्जे।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (Wk), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुनाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड (Wk), नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली बनाम मुंबई क्रिकेट स्कोर
15वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए इशान किशन ने मुंबई को 9 विकेट से बड़ी जीत दिला दी है। इशान किशन ने नाबाद 72 रन बनाए।
14वें ओवर में छक्का जड़ते हुए इशान किशन ने मुंबई को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। 14 ओवर बाद मुंबई 1 विकेट पर 105 रन।
12वें ओवर में रबाडा गेंदबाजी करने आए और किशन ने छक्के पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया है। मुंबई को जीत के लिये चाहिए 28 रन।
एनरिक नॉर्जे ने आखिरकार दिल्ली को पहली सफलता दिला दी है। नॉर्जे ने क्विंटन को 26 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।
8वें ओवर में हर्षल पटेल अपना पहला ओवर करने आए और 8 रन लुटा दिए। मुंबई 56 रन बिना कोई विकेट खोए। किशन 32 और क्विंटन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
प्रवीण दुबे के पहले ओवर की 5वीं गेंद पर क्विंटन ने चौका जड़ दिया है। 8वें ओवर से आए 7 रन। मुंबई बिना किसी नुकसान के 48 रन।
अश्विन का तीसरा ओवर जिससे आए सिर्फ 3 रन। इसी के साथ 7 ओवर का खेल समाप्त। मुंबई बिना कोई विकेट खोए 41 रन।
छठे ओवर का दो लगातार चौकों से स्वागत। किशन ने जड़े बैक टू बैक 2 चौके।
पारी के 5वें ओवर में मार्कस ने दिए सिर्फ 4 रन।
पारी के चौथे ओवर में नौर्जे की अंतिम गेंद पर इशान ने फिर मारा शानदार चौका, इस तरह ओवर से आए 13 रन।
चौथे ओवर में एक बार फिर नौर्जे की चौथी गेंद पर इशान किशन ने मारा शानदार चौका!
पारी के चौथे ओवर में नौर्जे की दूसरी गेंद पर डी कॉक ने सामने की दिशा में मारा शानदार चौका!
पारी के तीसरे ओवर में अश्विन ने दिए 3 रन।
पारी के दूसरे ओवर में रबाडा ने दिए 5 रन।
पारी के पहले ओवर में अश्विन ने दिए सिर्फ 2 रन।
मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और इशान किशन क्रीज पर उतरे, जबकि पहला ओवर ला रहे हैं आर. अश्विन।
पारी के अंतिम ओवर में भी बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिए सिर्फ 3 रन जबकि आखिरी गेंद पर रबाडा 12 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 25 रन सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर बना पाए। जबकि मुंबई के लिए बुमराह और बोल्ट ने 3-3 विकेट लिए। वहीं दिल्ली की टीम सिर्फ 110 रन बना पई और मुंबई को जीत के लिए आसान सा 111 रनों का लक्ष्य दिया।
पारी के 19वें ओवर में बोल्ट ने दिए 11 रन और लिया एक विकेट।
अश्विन के आउट होकर जाते ही क्रीज पर आए रबाडा ने बोल्ट की दूसरी गेंद पर सामने की दिशा में मारा शानदार छक्का!
पारी के 19वें ओवर में बोल्ट की पहली गेंद पर अश्विन हुए कैच आउट और वो 12 रन बनाकर चलते बने।
पारी के 18वें ओवर में कृणाल पांड्या ने दिए सिर्फ 4 रन।
पारी के 17वें ओवर में राहुल चाहर ने दिए सिर्फ 5 रन।
पारी के 16वें ओवर में कुल्टर नाईल की 5वीं गेंद पर अश्विन ने पुल शॉट से मारा शानदार छक्का, ओवर से आए 9 रन।
पारी के 16वें ओवर में कुल्टर नाईल की दूसरी गेंद पर हेटमायर 11 रन बनाकर हुए आउट। क्रीज पर आए प्रवीण दुबे।
पारी के 15वें ओवर में चाहर ने एक चौके के साथ दिए 5 रन।
पारी के 14वें ओवर में बुमराह की अंतिम गेंद पर lbw आउट हुए हर्शल पटेल और को 5 रन बनाकर बुमराह के बने तीसरे शिकार। इस तरह क्रीज पर आए आर. अश्विन।
13वें ओवर में राहुल चाहर ने दिए 6 रन।
पारी के 12वें ओवर में बुमराह की अंदर आती चौथी गेंद को पंत समझ नहीं पाए और वो lbw आउट होकर 21 रन बनाकर चलते बने। बुमराह ने ओवर से दिए 6 रन और लिए दो विकेट।
12वें ओवर में बुमराह की तीसरी गेंद पर पंत ने मारा शानदार चौका!
पारी के 12वें ओवर में पहली गेंद पर बुमराह ने मार्कस स्टोयनिस को 5 रन पर किया चलता, इस तरह क्रीज पर आए शिमरोन हेटमायर।
पारी के 11वें ओवर में राहुल चाहर ने दिए 8 रन और लिया एक विकेट।
राहुल ने अपने पहले ही ओवर में श्रेयस अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। दिल्ली का तीसरा विकेट भी गिर गया है।
कुल्टर नाइल का पहला ओवर जिससे आए सिर्फ 5 रन। 10 ओवर बाद दिल्ली 2 विकेट पर 49 रन।
जसप्रीत बुमराह अपना पहला ओवर लेकर आए और सिर्फ 4 रन दिए। 9 ओवर बाद दिल्ली 2 विकेट पर 44 रन।
8वें ओवर की दूसरी गेंद पर अय्यर ने सामने की ओर छक्का जड़ दिया है। इस सिक्स के साथ अय्यर 17 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
क्रुणाल पांड्या ने अपने दूसरे ओवर में खर्च किए 6 रन। दिल्ली 7 ओवर बाद 28 रन दो विकेट के नुकसान पर।
छठे ओवर से आये सिर्फ 2 रन। इस तरह पावरप्ले में दिल्ली ने 2 विकेट पर बनाए 22 रन। इस IPL में ये किसी भी टीम ाका सबसे कम पावरप्ले स्कोर है।
बोल्ट का शानदार तीसरा ओवर जिससे आया सिर्फ 1 रन। 5 ओवर बाद दिल्ली 2 विकेट पर 19 रन।
चौथे ओवर में जयंत यादव अपना पहला ओवर फेंकने आए और सिर्फ 4 रन दिए। दिल्ली 2 विकेट पर 18 रन। अय्यर 6 और पंत 1 रन पर खेल रहे हैं।
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली को दूसरा झटका भी लग गया है। पृथ्वी शॉ 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बोल्ट को इस तरह दूसरी सफलता मिल गई है।
दो ओवर बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1 विकेट पर 7 रन। धवन के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट गए हैं।
दिल्ली को बोल्ट ने तीसरी गेंद पर ही पहला झटका दे दिया है। शिखर धवन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शिखर धवन मैदान में उतर चुके हैं। वहीं, ट्रेंट बोल्ट गेदंबाजी का आगाज कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भी रोहित शर्मा मुंबई का हिस्सा नहीं है।
संपादक की पसंद