सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो के 53 रन , डेविड वार्नर के 45 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए।
बेयरस्टो ने अपनी पारी में 48 गेंदें खेली जिन पर दो चौके और एक पर छक्का मारा। वार्नर ने अपनी पारी में 33 गेंदें खेलते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे। विलियम्सन ने भी अंत में 26 गेंदों पर 41 रन बनाए।
दिल्ली के लिए अमित मिश्रा और कागिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। ( इनपुट - आईएएनएस एजेंसी )
दोनों टीमें -
दिल्ली कैपिटल टीम: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिमरन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, अवेश खान, मोहित शर्मा, कीमो पॉल, हर्षल पटेल, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, ईशांत शर्मा, डैनियल सैम्स, एलेक्स कैरी, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिचाने, ललित यादव।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, के खलील अहमद, टी नटराजन, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल। शाहबाज़ नदीम, केन विलियमसन, विजय शंकर, जेसन होल्डर, बासिल थम्पी, संदीप शर्मा, बावनका संदीप, बिली स्टैनलेक, फेबियन एलन, विराट सिंह, संजय यादव, अब्दुल समद।
DC 147/7 (20)
SRH 162/4 (20)