1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KXIP vs DC TOSS : दिल्ली ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का निर्णय, ये हैं 'Playing XIs'

KXIP vs DC TOSS : दिल्ली ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का निर्णय, ये हैं 'Playing XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2020 07:02 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 07:12 pm IST

KXIP vs DC TOSS : दिल्ली ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का निर्णय, ये हैं 'Playing XIs'

IPL 2020, KXIP vs DC, TOSS- India TV Hindi
IPL 2020, KXIP vs DC, TOSS Image Source : IPLT20

किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 38वें मुकाबले में आमने-सामने हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने अपनी टीम में तीन बदलाव करके ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर और डेनियल सैम्स को प्लेइंग इलेवन में रखा है। पंजाब ने क्रिस जोर्डन की जगह जेम्स नीशम को टीम में शामिल किया है।

किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दो सुपर ओवर खेलने के बाद हराया था। वहीं, इससे पहले जब दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी तो मैच का फैसला भी सुपर ओवर में निकला था। इस मैच में दिल्ली ने पंजाब को मात दी थी।

शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली नौ मैचों में सात जीत और दो हार के साथ 14 अंक लेकर पाइंट टेबल में पहले नंबर पर है। वहीं, पंजाब नौ मैचों में तीन जीत और 6 हार के साथ 6 अंक लेकर सातवें नंबर पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-

किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन) : केएल राहुल (w/c), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, जेम्स नीशम, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) ​: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), शिमरोन हेटमेयर, डैनियल सैम्स, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशपांडे, कगिसो रबाडा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल