1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : KKR के हाथों मिली करीबी हार के बाद छलका मैक्सवेल का दर्द, ट्विटर पर लिखी ये बड़ी बात

IPL 2020 : KKR के हाथों मिली करीबी हार के बाद छलका मैक्सवेल का दर्द, ट्विटर पर लिखी ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Oct 11, 2020 01:12 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 01:12 pm IST

 ग्लैन मैक्सवेल इस बात से टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं कि वह आईपीएल-13 में अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत नहीं दिला पाए।

IPL 2020 : KKR के हाथों मिली...- India TV Hindi
IPL 2020 : KKR के हाथों मिली करीबी हार के बाद छलका मैक्सवेल का दर्द, ट्विटर पर लिखी ये बड़ी बात Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी।| ग्लैन मैक्सवेल इस बात से टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं कि वह आईपीएल-13 में अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत नहीं दिला पाए। पंजाब को शनिवार को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 14 रनों की जरूरत थी। ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ने पहली तीन गेंदों पर एक चौका मारा और दो रन लिए। सुनील नरेन ने हालांकि कसी हुई गेंदबाजी की और आखिरी गेंद पर पंजाब को जीतने के लिए सात रन चाहिए थे और मैच टाई कराने के लिए 6 रन।

मैक्सवेल ने पूरी कोशिश की लेकिन वो छक्का नहीं मार पाए। उनका शॉट सीमा रेखा के बेहद पास गिरा और चौका हुआ। मैक्सेवल ने ट्वीटर पर लिखा, "टूटा हुआ।" मैक्सवेल ने पांच गेंदों पर 10 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल रहे। अगर मैक्सवेल का वो शॉट छक्का हो जाता तो मैच सुपर ओवर में जाता। इस सीजन में हालांकि मैक्सेवल फॉर्म में नहीं हैं और रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

आईपीएल-13 की सात पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर 13 है जो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। गेंद से भी उन्होंने कोई खास कमाल नहीं किया है। वह एक विकेट भी नहीं ले पाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल