1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : चोटिल इशांत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिट होने की उम्मीद, सामने आई रिपोर्ट

IPL 2020 : चोटिल इशांत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिट होने की उम्मीद, सामने आई रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2020 06:16 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 06:16 pm IST

चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से बाहर हुए ईशांत शर्मा भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे तक फिट हो जाएंगे। 

Ishant Sharma- India TV Hindi
Ishant Sharma Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से बाहर हुए ईशांत शर्मा भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे तक फिट हो जाएंगे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा, इस पर हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुखिया राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई को लिखे पत्र में बताया है कि ईशांत 18 नवंबर से गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे।

आईपीएल में चोटिल होने के बाद ईशांत ईलाज के लिए एनसीए गए थे।

ये भी पढ़ें - RR vs MI : 'मैं छक्के मारने का आनंद लेता हूं', 21 गेंदों पर 60 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद बोले हार्दिक पांड्या

रिपोर्ट के मुताबिक, "एनसीए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ईशांत को पूरी तरह से फिट घोषित किया जाए इससे पहले जरूरी है कि वह एक अभ्यास मैच खेलें।"

यह ईशांत की 2020 में दूसरी चोट है। इस साल फरवरी में वह अपना टखना चोटिल कर बैठे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल