Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. CSK vs MI Dream11 Prediction : रोहित की कप्तानी में ये होगी आज की ड्रीम11 टीम

CSK vs MI Dream11 Prediction : रोहित की कप्तानी में ये होगी आज की ड्रीम11 टीम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 41वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। 

Written by: India TV Sports Desk
Published : Oct 23, 2020 09:15 am IST, Updated : Oct 23, 2020 09:15 am IST
CSK vs MI Dream11 Prediction- India TV Hindi
Image Source : IPLT20 CSK vs MI Dream11 Prediction : रोहित की कप्तानी में ये होगी आज की ड्रीम11 टीम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 41वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई के लिए यह सीजन अब तक का सबसे बुरा सीजन साबित हुआ है और टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं, मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन में लगातार जीत दर्ज करने में कामयाब हो रही है।

इसमें कोई शक नहीं है कि जब टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई और मुंबई आमने-सामने होती हैं तो मैच में रोमांच का लेवल अलग ही होता है।  इस मैच में दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे जिनको आप अपनी Dream11 टीम में जरुर शामिल करना चाहेंगे।

इस मुकाबले को ध्यान में रखते हुए Dream 11 टीम की बात करें तो मुंबई के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा और केरन पोलार्ड को आप किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहेंगे। वहीं, चेन्नई के बल्लेबाज फॉफ डुप्लेसिस को Dream 11 टीम से बाहर रखने की गलती नहीं करना चाहेंगे। आइए जानते हैं CSK vs MI मुकाबले में क्या हो सकती है सबसे मजबूत Dream 11 टीम...

बैटिंग ऑर्डर (रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अंबाति रायुडू और फॉफ डुप्लेसिस)

CSK vs MI की Dream 11 टीम में रोहित शर्मा और फॉफ डुप्लेसिस को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज शामिल किया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव और अंबाति रायुडू एक अच्छी चाइस साबित हो सकते हैं।

विकेटकीपर (एमएस धोनी)

हमने अपनी Dream 11 टीम में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर के तौर पर चुना हैं जो इस भूमिका के लिए सबसे अच्छे दावेदार हैं।

ऑलराउंडर (सैम कर्रन, रविंद्र जडेजा और क्रुणाल पांड्या)

इस मुकाबले के लिए ऑलराउंडर के रुप में हमने सैम कर्रन, रविंद्र जडेजा और क्रुणाल पांड्या को चुना है। दोनों ही टीमों में बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जिसके चलते आपको थोड़ी क्रेडिट पाइंट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

गेंदबाजी अटैक (जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट)

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और ट्रेट बोल्ट आपके लिए एक बेहतरीन चयन हो सकते हैं। बुमराह और बोल्ट इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं जबकि शार्दुल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

CSK vs MI Dream 11 Team Prediction : एमएस धोनी, फाफ डु प्लेसिस, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, अंबाती रायुडू, सैम कुरेन (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, क्रुनाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और शार्दुल ठाकुर।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement