1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : राजस्थान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को पहले ही हो गया था बड़ी पारी का अंदेशा

IPL 2020 : राजस्थान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को पहले ही हो गया था बड़ी पारी का अंदेशा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2020 06:49 am IST,  Updated : Oct 07, 2020 06:49 am IST

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि वह इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे। 

IPL 2020 : राजस्थान के खिलाफ...- India TV Hindi
IPL 2020 : राजस्थान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को पहले ही हो गया था बड़ी पारी का अंदेशा Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी| आईपीएल में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि वह इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे। सूर्यकुमार ने इस मैच में नाबाद 79 रनों की पारी खेल मुंबई को 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 193 रनों तक पहुंचाया। राजस्थान 18.1 ओवरों में 136 रनों पर ढेर होकर 57 रनों से मैच हार गई।

MI vs RR : देखिए कैसे अनुकूल रॉय ने पकड़ा हवा में उड़ते हुए कैच, पोलार्ड के साथ मुंबई की पूरी टीम हुई हैरान

सूर्यकुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, "मुझे लग रहा था कि इस मैच में बड़ी पारी आने वाली है। पिछले मैचों में मैं किसी न किसी तरह से आउट हो जाता था। मैंने अपने आप में विश्वास किया और अंत तक बल्लेबाजी करने की कोशिश की।"

टीम से मिले संदेश को लेकर सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि यह दबाव नहीं है बल्कि उन्होंने मुझे एक अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मुझसे कहा है कि मैं अपना खेल खेलूं। लॉकडाउन ने मेरी कुछ शॉट्स में काफी मदद की। सबसे संतोषजनक टीम का जीतना है, क्योंकि मैं जानता था कि तीन विकेट गिर चुके हैं और मुझे अंत तक खेलना है।"

IPL 2020, MI vs RR : बुरी तरह हार के बाद कप्तान स्मिथ ने बताया, कहां हो रही है लगातार गलतियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल