1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : ट्रेंट बोल्ट ने बताया सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में उनका सबसे बेहतरीन विकेट

IPL 2020 : ट्रेंट बोल्ट ने बताया सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में उनका सबसे बेहतरीन विकेट

 Edited By: IANS
 Published : Oct 04, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 09:59 pm IST

बोल्ट ने जॉनी बेयरस्टो को आउट किया और फिर अपने ही देश कप्तान केन विलियम्सन का विकेट लिया। बोल्ट ने चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिए और इसलिए वो मैन ऑफ द मैच चुने गए।

mi vs srh,ipl 2020,trent boult vs kane williamson ipl 2020,david warner mi vs srh,mumbai indians ipl- India TV Hindi
IPL  2020, CSK vs SRH  Image Source : IPLT20.COM

मुंबई इंडियंस ने रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने हैदराबाद के दो अहम विकेट लिए। 

बोल्ट ने जॉनी बेयरस्टो को आउट किया और फिर अपने ही देश कप्तान केन विलियम्सन का विकेट लिया। बोल्ट ने चार ओवरों में 25 रन देकर दो विकेट लिए और इसलिए वो मैन ऑफ द मैच चुने गए।

मैच के बाद बोल्ट ने विलियम्सन का विकेट लेने पर कहा, "नेट्स में मैं विलियम्सन को आउट नहीं कर पाता हूं इसलिए यह अच्छा एहसास था लेकिन इससे अहम वो विकेट था।

बोल्ट ने कहा कि यूएई की परिस्थितियां उनके लिए काफी अलग हैं।"

उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह काफी अलग तरह के हालात हैं। काफी गर्मी, लेकिन हमें अपने दिमाग में चीजों को लेकर स्पष्ट रहना था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल