IPL live score Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad match updates
सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने शुक्रवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें संस्करण के 14वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए युवा प्रियम गर्ग ने सबसे अधिक नाबाद 51 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 31 रनों का योगदान दिया।इसके अलावा कप्तान डेविड वार्नर ने 28 तथा मनीष पांडेय ने 29 रनों की पारियां खेलीं।
सुपर किंग्स की ओर से दीपक चाहर ने दो विकेट लिए जबकि पीयूष चावला और शार्दूल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली। ( इनपुट - आईएएनएस )
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
सीएसके- शेन वॉटसन, मुरली विजय / रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, सैम कुरेन, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव / शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड / इमरान ताहिर
सनराइजर्स- डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग / विजय शंकर, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, खलील अहमद।
CSK 157/5 (20)
SRH 164/5 (20)