1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KXIP vs MI Dream11 Prediction : जानें आज की सबसे मजबूत Dream11, इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है शुमार

KXIP vs MI Dream11 Prediction : जानें आज की सबसे मजबूत Dream11, इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है शुमार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 01, 2020 09:01 am IST,  Updated : Oct 01, 2020 09:01 am IST

मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब गुरुवार को अबु धाबी होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 

KXIP vs MI Dream11 Prediction : जानें आज...- India TV Hindi
KXIP vs MI Dream11 Prediction : जानें आज की सबसे मजबूत Dream11, इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है शुमार Image Source : IPLT20.COM

मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब गुरुवार को अबु धाबी होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगी क्योंकि मुंबई और पंजाब को अपने पिछले मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में अगर Dream 11 टीम की बात करें तो जहां पंजाब के पास केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे शानदार सलामी बल्लेबाज है। वहीं, मुंबई इंडियंस का मिडिल आर्डर कमाल का है जिसमें इशान किशन और पोलार्ड जैसे धुरंधर मौजूद हैं।

Dream 11 टीम में पंजाब की ओर से कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जबकि मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा और इशान किशन का चुना जाना तय है। आइए जानते हैं KXIP vs MI मुकाबले में क्या हो सकती है सबसे मजबूत Dream 11 टीम

IPL 2020 : राजस्थान के खिलाफ मिली जीत से संतुष्ट नहीं है दिनेश कार्तिक, टीम में करना चाहते हैं यह सुधार 

बैटिंग ऑर्डर (मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव)

बैटिंग ऑर्डर में हमने Dream 11 की टीम में मयंक अग्रवाल के साथ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को जगह दी है। इस सीजन मयंक का फॉर्म जबरदस्त चल रहा और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। मयंक ने पिछले तीनों मैचों में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई हैं। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भले ही अब तक एक मैच में चल पाए हों लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में रोहित का बल्ला कभी भी रन उगल सकता है। रोहित के अलावा मुंबई के सूर्यकुमार यादव भी भरोसे के बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

ऑलराउंडर (कीरेन पोलार्ड और ग्लेन मैक्सवेल)

मुंबई की ओर से हमने ऑलराउंडर के रुप में कीरेन पोलार्ड जबकि पंजाब की ओर से ग्लेन मैक्सवेल को चुना है। ये दोनों ही खिलाड़ी गेंद और बल्ले से अपना बेहतरीन योगदान दे सकते हैं।

IPL 2020, RR vs KKR : हार के बाद राजस्थान के कप्तान स्मिथ ने बताया, कहां - कहां हुई टीम से गलतियां

विकेटकीपर (केएल राहुल और इशान किशन)

विकेटकीपर के तौर पर आपको अपनी Dream 11 की टीम में केएल राहुल और इशान किशन को चुनना ही पड़ेगा। राहुल जहां इस सीजन लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं। वहीं, इशान किशन ने इस सीजन खेले अपने एकमात्र मैच में शानदार 99 रन बनाए।

गेंदबाजी आक्रमण (ट्रेट बोल्ट, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी और रवि विश्नोई )

Dream 11 टीम के गेंदबाजी आक्रमण में हमने ट्रेट बोल्ट, राहुल चाहर, रवि विश्नोई और मोहम्मद शमी  को जगह दी है। शमी जहां गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए लगातार विकेट निकाल रहे हैं। वहीं, चाहर और विश्नोई ने अपनी फिरकी से सभी को प्रभावित किया है।

KXIP vs MI Dream 11 Team Prediction : मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (कप्तान), इशान किशन, कीरेन पोलार्ड, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेट बोल्ट, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी (उपकप्तान) और रवि विश्नोई।

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल