1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, KKR vs CSK : कोलकाता ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, ये रही 'Playing XIs'

IPL 2020, KKR vs CSK : कोलकाता ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, ये रही 'Playing XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 07, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Oct 07, 2020 07:39 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 21वां मुकाबला अबु धाबी में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है।

KKR vs CSK Toss Update- India TV Hindi
KKR vs CSK Toss Update Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 21वां मुकाबला अबु धाबी में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। केकेआर और सीएसके दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला अहम होने वाला है क्योंकि केकेआर अभी तक अपने नामी खिलाड़ियों के होते हुए उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसकी उससे उम्मीद की जा रही थी।

वहीं, चेन्नई की टीम ने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए लगातार 3 हार के सिलसिले को तोड़ने में कामयाबी हासिल की थी और अब ये देखना दिलचस्प होगा किया माही की टीम क्या सचमुच लय हासिल कर चुकी है या फिर पंजाब के खिलाफ मिली जीत सिर्फ एक तुक्का थी।

जबकि आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों आमने - सामने की बात करें तो दोनों टीमें 20 बार एक दूसरे भिड़ी है जिसमें 13 बार चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है। वहीं, 7 बार कोलकात को जीत मिली है।

टॉस- कोलकाता ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला

वेन्यू -  शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, अुब धाबी

बदलाव-  कोलकाता ने कोई बदलाव नहीं किया है जबकि चेन्नई ने सिर्फ एक बदलाव करते हुए पीयूष चावला की जगह कर्ण शर्मा को मौका दिया है।

प्लेइंग XI-

चेन्नई सुपर किंग्स :- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (w/c), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सैम क्यूरन, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर

कोलकाता नाईट राइडर्स :-  शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (w/c), इयोन मोर्गन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।