KKR vs MI live match score Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians IPL live cricket score updates from Abu Dhabi
आईपीएल 2020 का पांचवा मुकाबला आच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की पहली जीत की तलाश में उतरेगी। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार का सामना करना पड़ा था, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स का यह पहला मुकाबला है। मुंबई इंडियंस की टीम की करें तो दोनों ही डिपार्टमेंट में वह अच्छी शुरुआत को आगे ले जाने में विफल रही थी। बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक और सौरभ तिवारी ने अच्छे रन बनाए थे, लेकिन हार्दिक पांड्या और केरोन पोलार्ड जैसे आतिशी बल्लेबाज उसको सही अंजाम नहीं दे पाए थे, वहीं गेंदबाजी में मुंबई ने सीएसके के 6 रन पर दो विकेट गिरा दिए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने खूब रन लुटाए। कोलकाता के खिलाफ मैच में मुंबई को अपनी इस खामी पर काम करने की जरूरत है।कोलकाता ने अपने अनुभवी खिलाड़ियों क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, पीयूष चावला को रिलीज कर दिया है और पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, टॉम बेंटन को अपनी टीम में लाए हैं। कोलकाता के बल्लेबाजी आक्रमण में नीतीश राणा और शुभमन गिल जैसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए फ्रेंचाइजी ने टॉम बेंटन को भी टीम में शामिल किया है। बेंटन क्या कर सकते हैं यह उन्होंने बिग बैश लीग में बताया है।
दोनों टीमें -
मुंबई इंडियंस (Playing XI) : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरेन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (w / c), निखिल नाइक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, शिवम मावी।
KKR 146/9 (20)
MI 195/5 (20.0)