1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : ऑरेंज कैप पर राहुल का कब्जा बरकरार, पर्पल कैप की रेस में रबाडा सबसे आगे

IPL 2020 : ऑरेंज कैप पर राहुल का कब्जा बरकरार, पर्पल कैप की रेस में रबाडा सबसे आगे

 Reported By: IANS
 Published : Oct 30, 2020 02:14 pm IST,  Updated : Oct 30, 2020 02:14 pm IST

आईपीएल-13 में 49 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने पर्पल कैप अपने पास ही रखा है। 

IPL 2020 : ऑरेंज कैप पर राहुल...- India TV Hindi
IPL 2020 : ऑरेंज कैप पर राहुल का कब्जा बरकरार, पर्पल कैप की रेस में रबाडा सबसे आगे Image Source : IPLT20.COM

दुबई| आईपीएल-13 में 49 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने पर्पल कैप अपने पास ही रखा है। बल्लेबाजों की सूची में राहुल के 12 मैचों में 595 रन हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन हैं, जिनके नाम 12 मैचों से 471 रन हैं। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर 12 मैचों में 436 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में रबादा पहले स्थान पर हैं। रबादा ने 12 मैचों में अब तक 23 विकेट लिए हैं। मुम्बई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह के नाम 12 मैचों में 20 विकेट हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 12 मैचों में 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

IPL 2020 : CSK कोच फ्लेमिंग ने रुतुराज गायकवाड़ की तारीफ में पढ़े कसीदे

इस बीच, मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली सीजन की पहली टीम बन गई है। गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया, जिससे मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई। मुंबई के अब 16 अंक हो गए हैं और उसके लीग में अभी दो मैच और बचे हैं। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम तालिका में तीसरे स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल