1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया न्यूजीलैंड का ये स्टार खिलाड़ी

IPL 2020 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया न्यूजीलैंड का ये स्टार खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 21, 2020 02:13 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 02:13 pm IST

फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 40 गेंदों पर 100 रन बनाए हैं। यह उनके बारे में काफी कुछ बताता है। हम न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज टिम सेइफर्ट का स्वागत करते हैं।"  

Kolkata Knight Riders included New Zealand's star player in their team- India TV Hindi
Kolkata Knight Riders included New Zealand's star player in their team Image Source : IPLT20.COM

दुबई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल तेज गेंदबाज अली खान की जगह न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेइफर्ट को आईपीएल-13 के बाकी बचे सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। अमेरिका के अली चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। सेइफर्ट के साथ करार करने की जानकारी कोलकाता ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से दी है।

ये भी पढ़ें - IPL में लगातार शतक लगाने के रिकार्ड से अनजान थे शिखर धवन

फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 40 गेंदों पर 100 रन बनाए हैं। यह उनके बारे में काफी कुछ बताता है। हम न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज टिम सेइफर्ट का स्वागत करते हैं।"

ये भी पढ़ें - आईपीएल में निकोलस पूरन का स्टांस देखकर सचिन तेंदुलकर आई इस पूर्व खिलाड़ी की याद

इससे पहले नॉर्दन डिस्ट्रीक्ट ने बता दिया था कि सेइफर्ट प्लंकट शील्ड में नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें आईपीएल से बुलावा आया है।

अली खान को आईपीएल में हैरी गर्ने के स्थान पर लाया गया था जो चोटिल हो गए थे। अली अपने देश अमेरिका के पहले खिलाड़ी बने थे जिन्होंने आईपीएल टीम से करार किया है, लेकिन वो इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल