1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KKR vs CSK Dream11 Prediction : जानें आज के मैच की सबसे मजबूत Dream11, इनका चुना जाना तय

KKR vs CSK Dream11 Prediction : जानें आज के मैच की सबसे मजबूत Dream11, इनका चुना जाना तय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 07, 2020 07:55 am IST,  Updated : Oct 07, 2020 07:56 am IST

कोलकाता नाइटराइडर्स IPL 2020 के 21वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने के लिए तैयार है। CSK ने पिछले ही मैच में 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपनी खोई हुई लय वापस हासिल की थी।

KKR vs CSK Dream11 Prediction : जानें आज...- India TV Hindi
KKR vs CSK Dream11 Prediction : जानें आज के मैच की सबसे मजबूत Dream11, इनका चुना जाना तय Image Source : IPLT20

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज होने से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स को टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जा रहा था लेकिन कप्तान दिनेश कार्तिक वाली इस टीम अभी तक अपनी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

इस बीच कोलकाता नाइटराइडर्स IPL 2020 के 21वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने के लिए तैयार है। CSK ने पिछले ही मैच में 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपनी खोई हुई लय वापस हासिल की थी।

MI vs RR : देखिए कैसे अनुकूल रॉय ने पकड़ा हवा में उड़ते हुए कैच, पोलार्ड के साथ मुंबई की पूरी टीम हुई हैरान

ये मुकाबला काफी रोमांचक होने जा रहा है क्योंकि इसमें आपको दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए आइए उन खिलाड़ियों को चुनते हैं जो आपकी Dream11 टीम में होने चाहिए।

इस मुकाबले की Dream 11 टीम की बात करें तो चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फॉफ डुप्लेसिस और एमएस धोनी को आप किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहेंगे। वहीं, कोलकाता के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और इयोन मोर्गन का चुना जाना तय है। आइए जानते हैं KKR vs CSK मुकाबले में क्या हो सकती है सबसे मजबूत Dream 11 टीम........

बैटिंग ऑर्डर (फॉफ डु्प्लेसिस, शेन वॉटसन, इयोन मोर्गन, शुभमन गिल) 

फॉफ डु्प्लेसिस ने इस सीजन अभी तक जिस तरह की फॉर्म दिखाई है, उसे देखते हुए साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को आप Dream 11 टीम से बाहर नहीं रखना चाहेंगे। पिछले मैच में चेन्नई के लिे नाबाद अर्धशतक पारी खेलने वाले वॉटसन भी अपनी खोई हुई लय वापस से हासिल कर चुके हैं। कोलकाता की ओर से  शुभमन गिल का बल्ला लगातार रन उगल रहा है जबकि मोर्गन के किसी भी मैच में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद लग रही है।

IPL 2020, MI vs RR : बुरी तरह हार के बाद कप्तान स्मिथ ने बताया, कहां हो रही है लगातार गलतियां

विकेटकीपर 

विकेटकीपर के रुप में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर विकल्प कोई हो ही नहीं सकता है। निचले क्रम पर आकर धोनी के बल्ले से कई अच्छी पारियां भी निकल चुकी हैं।

ऑलराउंडर

इसमें कोई शक नहीं है कि आंद्रे रसेल दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर है फिर चाहे उनका बल्ला इस टूर्नामेंट में अभी तक शांत ही क्यों न रहा हो। रसेल कब पारी खेल जाए, कोई नहीं बता सकता। हालांकि गेंदबाजी के जरिए वो टीम में थोड़ा योगदान देने में सफल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह Dream 11 में तो बनती है। रसेल के अलावा सैम कर्रन भी ऑलराउंडर के तौर पर अच्छा विकल्प हैं।

गेंदबाजी आक्रमण (दीपक चाहर, पीयूष चावला, शिवम मावी और पैट कमिंस)

अबु धाबी में खेले जाने वाले इस मैच में गेंदबाजों की अहम भूमिका रहेगी। ऐसे में हमने T20 के स्पेशलिस्ट गेंदबाज दीपक चाहर को Dream 11 टीम में जगह दी है। चाहर के अलावा पीयूष चावला भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। कोलकाती की ओर से शिवम मावी और पैट कमिंस को आप मिस नहीं करना चाहेंगे जो अपनी काबिलियत का परिचय इस सीजन दे चुके हैं।

KKR vs CSK Dream 11 Team Prediction : फॉफ डु्प्लेसिस (कप्तान), शेन वॉटसन, इयोन मोर्गन, शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी, आंद्रे रसेल (उप कप्तान), सैम कर्रन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, शिवम मावी और पैट कमिंस।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल