Kolkata Knight riders vs Delhi Capitals Live score IPL 2020 match 42 ball to ball score updates from Abu Dhabi
नमस्कार! स्वागत है आपका इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेख जाएद स्टेडियम में जारी आईपीएल-13 के 42वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा है। कोलकाता के लिए सुनील नरेन और नीतीश राणा ने शतकीय साझेदारी कर टीम को 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 194 रनों का स्कोर दिया।
नरेन ने अपनी 64 रनों की पारी में छह चौके और चार छक्के मारे। राणा ने 81 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 53 गेंदों का सामना किया और 13 चौके, एक छक्का मारा।
दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबादा, मार्कस स्टोयनिस ने दो-दो विकेट लिए।
प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन) : शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (w), पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (C), ऋषभ पंत (Wk), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, तुषार देशपांडे, एनरिक नॉर्जे।
कोलकाता बनाम दिल्ली लाइव क्रिकेट स्कोर :
DC 135/9 (20)
KKR 194/6 (20.0)