1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, KXIP vs DC : पंजाब से हार के बाद दिल्ली के कप्तान अय्यर ने बताया, कहाँ हुई टीम से चूक

IPL 2020, KXIP vs DC : पंजाब से हार के बाद दिल्ली के कप्तान अय्यर ने बताया, कहाँ हुई टीम से चूक

 Reported By: IANS
 Published : Oct 20, 2020 11:55 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 12:07 am IST

पंजाब से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम को 10 रनों की कमी महसूस हुई लेकिन टीम इस हार के बाद अब अगले मैच में मजबूती से वापसी करेगी।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
Shreyas Iyer Image Source : IPLT20.COM

दुबई| किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों मंगलवार को आईपीएल के 13वें सीजन के अपने 10वें मुकाबले में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनकी टीम को 10 रनों की कमी महसूस हुई लेकिन टीम इस हार के बाद अब अगले मैच में मजबूती से वापसी करेगी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के इस सीजन के 38वें मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए शिखर धवन (नाबाद 106) के शतक की बदौलत 164 रन बनाए थे, जबकि पंजाब ने 19 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पंजाब के लिए निकोलस पूरन ने सबसे अधिक 53 रन बनाए। पूरन ने 28 गेंदों का सामना कर छह चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए जबकि क्रिस गेल ने 13 गेंदों पर दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 29 रनों की पारी खेली।

कप्तान लोकेश राहुल के बल्ले से 15 रन निकले। दीपक हुड्डा 15 और जेम्स नीशम 10 रनों पर नाबाद लौटे। दिल्ली की ओर से कगीसो रबाडा ने दो विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

IPL 2020 : शिखर धवन IPL में लगातार 2 शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

मैच के बाद अय्यर ने कहा, "मैं समझता हूं कि हम 10 रन पीछे रह गए लेकिन इस मैच से हमें काफी कुछ सीखने को मिला। शिखर की बल्लेबाज सकारात्मक पक्ष रही। तुषार महंगे साबित हुए लेकिन मुझे यकीन है कि वह वापसी करेंगे। अच्छी बात यह है कि इस मैच के बाद मेरे साथ अगले मैच के लिए पूरी तरह चार्ज हैं। हां, यह स्वीकार करना होगा कि हम आज अपने स्तर के साथ न्याय नहीं कर सके लेकिन मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि अगल मैच में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।"

इस जीत के बाद पंजाब की टीम आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली के खाते में 14 अंक हैं और वह अभी भी टॉप पर है। यह मैच जीतने की स्थिति में दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई होती। इधर, पंजाब ने इस जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल