1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : RCB के खिलाफ पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने जड़ा IPL करियर का 17वां अर्धशतक

IPL 2020 : RCB के खिलाफ पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने जड़ा IPL करियर का 17वां अर्धशतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 24, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 08:52 pm IST

IPL 2020 के छठे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। 

IPL 2020 : RCB के खिलाफ पंजाब...- India TV Hindi
IPL 2020 : RCB के खिलाफ पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने जड़ा IPL करियर का 17वां अर्धशतक  Image Source : IPLT20.COM

IPL 2020 के छठे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। राहुल ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो उनके आईपीएल करियर का 17वां पचासा है। यही नहीं, पंजाब के कप्तान के तौर पर ये उनके बल्ले से निकली पहली फिफ्टी है। 

इससे पहले मैच के शुरुआत में ही केएल राहुल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। राहुल ने मैच के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ने के साथ ही IPL में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ केएल राहुल आइपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ ये बड़ी उपलब्धि हासिल की।

डीन जोन्स के निधन से क्रिकेट में जगत में शोक की लहर, शास्त्री और कोहली ने जताया दुख

सचिन तेंदुलकर ने  63 IPL पारियों में 2000 रन पूरे किए थे जबकि केएल राहुल ने 60 पारियों में ही ये कमाल कर दिया है। हालांकि IPL के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने महज 48 पारियों में 2 हजार रन का आंकड़ा छुआ था। पंजाब के कप्तान IPL में 2000 रन का आंकड़ा पार करने वाले 20वें भारतीय खिलाड़ी और ओवरऑल 32वें खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल