DC vs MI IPL 2020 Qualifier 1 Mumbai Indians vs Delhi Capitals from, Dubai
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 13वें सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराते हुए छठी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली भले ही ये मुकाबला हार गई लेकिन उसके पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा। दिल्ली अब क्वालीफायर-2 खेलेगी और अगर वहां जीत हासिल कर लेती है तो फाइनल में पहुंच जाएगी।इससे पहले मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतकीय पारी खेली। स्टोइनिस ने 65 रन बनाए जबकि अक्षर पटेल ने 42 रनों की पारी खेली।
प्लेइंग इलेवन-
मुंबई- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, डैनियल सैम्स, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।
मुंबई बनाम दिल्ली स्कोर
MI 200/5 (20)
DC 143/8 (20.0)