Live IPL Score MI vs RR Live Cricket Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Live match Streaming Online On Hotstar And Star Sports 1 Hindi
MI vs RR Live Cricket Score IPL 2020 : नमस्करा! इंडिया टीवी का लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2020 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जा रहा है। इस लाइव ब्लॉग के जरिए आज हम आपको Mumbai Indians vs Rajasthan Royals के Live Cricket Score, Live Score, Mumbai Score, Rajasthan Score और मैच से जुड़े हर अपडेट की जानारी देंगे। पूरे मैच के दौरान आप इंडिया टीवी के इस ब्लॉग के साथ बने रहे।मुंबई इंडियंस ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मौजूदा विजेता के लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 79 रनों की पारी खेली जिसमें 47 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के मारे। हार्दिक ने उनका साथ देते हुए अंत में 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए, कार्तिक त्यागी और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिए।