इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 48 रन से हराकर सीजन-13 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। मुंबई और पंजाब की टीम टूर्नामेंट में अपना चौथा मैच खेल रही थी।
इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लबाजी का न्योता दिया। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 70 रनों की पारी खेली। इसके बाद किरोन पोलार्ड (47) और हार्दिक पंड्या (30) ने तेज गति से रन बनाते हुए मुंबई के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 191 रनों तक पहुंचा दिया।
इस स्कोर के जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई।
Kings XI Punjab vs Mumbai Indians
MI 191/4 (20.0)
KXIP 143/8 (20.0)