ओपनर बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के शानदार अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हराया। नाइट राइडर्स के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स की टीम शेन वाटसन (50) के अर्धशतक और अंबाती रायुडू (30) के साथ दूसरे विकेट की उनकी 69 रन की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings
KKR 167/10 (20.0)
CSK 157/5 (20)