Highlights IPL Score Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Today Match Live Update KKR vs RR
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में एकतरफा प्रदर्शन कर राजस्थान रॉयल्स को 60 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने इयोन मोर्गन की नाबाद 68 रनों की पारी के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। राजस्थान 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई।राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 31 रन और श्रेयस गोपाल ने नाबाद 23 रन बनाए।
मोर्गन ने 35 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के लगाए। राहुल त्रिपाठी ने 39 रन बनाए। शुभमन गिल ने 36 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 25 रन बनाए।
राहुल तेवतिया ने तीन विकेट लिए।
।
प्लेइंग XI-
केकेआर- शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, सुनील नरेन, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी , प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
राजस्थान- रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, कार्तिक त्यागी।
कोलकाता बनाम राजस्थान लाइव स्कोर
RR 131/9 (20)
KKR 191/7 (20)