1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, MI vs RR : मुंबई ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, ये रही 'Playing XIs'

IPL 2020, MI vs RR : मुंबई ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, ये रही 'Playing XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 06, 2020 07:05 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 07:11 pm IST

अुब धाबी में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जहां मुंबई इंडियंस का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स पर लय में लौटने का थोड़ा दबाव होगा।

MI vs RR Toss Update- India TV Hindi
MI vs RR Toss Update Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में आज 20 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। अुब धाबी में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जहां मुंबई इंडियंस का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स पर लय में लौटने का थोड़ा दबाव होगा।

लगातार 2 मैच में जीत दर्ज कर चुकी मुंबई इंडियंस पाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है जबकि अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत हासिल करने वाली राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई ने टूर्नामेंट में अभी तक पांच मैच खेले हैं जिसमें उसे तीन जीत और दो हार मिली हैं। वहीं, राजस्थान का यह पांचवां मैच होगा और अभी तक खेले गए चार मैचों में उसे दो जीत और दो हार मिली है।

वहीं आईपीएल इतिहास में हेड टू हेड दोनों टीमें 23 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं जिसमें मुंबई और राजस्थान ने 11-11 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

टॉस- मुंबई ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला

वेन्यू-  शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, अुब धाबी

बदलाव-  राजस्थान की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं, कप्तान स्मिथ ने यशस्वी जयसवाल, अंकित राजपूत, और कार्तिक त्यागी को शामिल किया है। जबकि मुंबई ने कोई बदलाव नहीं किया है।  

प्लेइंग XI-

मुंबई इंडियंस :- रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (w), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

राजस्थान रॉयल्स :- जोस बटलर (wk), यशसवी जायसवाल, स्टीवन स्मिथ (c), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, टॉम शरण, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल