1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना, धोनी अपनी फॉर्म को लेकर 100 प्रतिशत आश्वस्त नहीं

IPL 2020 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना, धोनी अपनी फॉर्म को लेकर 100 प्रतिशत आश्वस्त नहीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 26, 2020 10:42 am IST,  Updated : Sep 26, 2020 10:42 am IST

आकाश चोपड़ा ने कहा है कि टॉप आर्डर का फेल होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चिंता का एक बड़ा कारण है और ये टीम के संयोजन को प्रभावित कर रहा है। 

IPL 2020 : पूर्व भारतीय...- India TV Hindi
IPL 2020 : पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना, धोनी अपनी फॉर्म को लेकर 100 प्रतिशत आश्वस्त नहीं Image Source : PTI

भारत के पूर्व बल्लेबाज और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि एमएस धोनी टीम में सिर्फ 5 गेंदबाजों के साथ खेलना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के शीर्ष क्रम में मौजूद परेशानी के चलते उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं।

आकाश चोपड़ा ने कहा है कि टॉप आर्डर का फेल होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चिंता का एक बड़ा कारण है और ये टीम के संयोजन को प्रभावित कर रहा है। सीएसके को आईपीएल 2020 में शुक्रवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 44 रन से हार का सामना करना पड़ा। ये इस सीजन चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। 

IPL में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले वाले विदेशी खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हुए फॉफ डुप्लेसिस

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब शो में कहा, "जहां तक मुझे याद है, कप्तान धोनी पहली बार केवल 5 गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं। उन्हें 5 गेंदबाजों के साथ खेलना पसंद नहीं है, लेकिन इस बार वह ऐसा करने के लिए मजबूर हैं।"

उन्होंने कहा, "वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर थोड़े चिंतित हैं। रायुडू की अनुपस्थिति एक बड़ी चिंता है। वह अपनी बल्लेबाजी के बारे में 100% आश्वस्त नहीं हैं। रितुराज गायकवाड़ के आने और मुरली विजय के रन नहीं बनाने से उन्हें 6 गेंदबाजों के साथ खेलने पर भरोसा नहीं है।"

चोपड़ा ने कहा, "यदि आप इस सीज़न जडेजा को देखते हैं, तो उन्होंने तीनों मैचों में 4 ओवर फेंके हैं और हर बार 40 से अधिक रन दिए हैं। अगर वह इतने रन देने वाले हैं, तो आपको कहीं और जाना होगा। कोई और गेंदबाजी नहीं कर रहा है। टीम में केवल 5 गेंदबाज है। यह धोनी के विपरीत है लेकिन ऐसा हो रहा है।"

IPL 2020 : CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया, दिल्ली के हाथों मिली हार का ये बड़ा कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल