1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : खिताब जीतने के बाद पोलार्ड ने मुंबई को करार दिया सर्वश्रेष्ठ T20 टीम

IPL 2020 : खिताब जीतने के बाद पोलार्ड ने मुंबई को करार दिया सर्वश्रेष्ठ T20 टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:57 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 11:57 pm IST

मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों ने पांचवीं बार खिताब जीतने का श्रेय टीम प्रयास को दिया और कहा कि एक महीने पहले आकर यूएई की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने का भी टीम को फायदा मिला। 

IPL 2020 : खिताब जीतने के बाद...- India TV Hindi
IPL 2020 : खिताब जीतने के बाद पोलार्ड ने मुंबई को करार दिया सर्वश्रेष्ठ T20 टीम Image Source : PTI

मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा की 68 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से दुबई में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं ट्राफी अपने नाम की। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 156 रन बनाये। इस लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 157 रन बनाकर हासिल कर लिया।

खिताबी जीत के बाद मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों ने पांचवीं बार खिताब जीतने का श्रेय टीम प्रयास को दिया और कहा कि एक महीने पहले आकर यूएई की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने का भी टीम को फायदा मिला। मुंबई ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपने खिताब का भी बचाव किया। वह आईपीएल की सबसे सफल टीम भी बन गयी है और इसलिए किरॉन पोलार्ड ने उसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम बताया।

पोलार्ड ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छा अहसास है कि मैं पिछले 11 वर्षों से इस टीम से जुड़ा हूं और यह पांचवीं ट्राफी है। मुंबई के पास जितनी ट्राफी हैं, जैसा कौशल है, आप यह कह सकते हो कि मुंबई सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम है।’’

देवदत्त पडिक्कल चुने गए 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर', मिला 10 लाख की इनामी राशि

किरॉन पोलार्ड IPL 2020 में सुपर स्ट्राईकर का खिताब जीतने में कामयाब रहे। इस सीजन उनका स्ट्राईक रेट सबसे ज्यादा रहा। पोलार्ड ने 16 मैचों की 12 पारियों में 268 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राईक रेट 190 से ऊपर का रहा।

फाइनल में अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाने वाले राहुल चाहर ने कहा, ‘‘मेरा नहीं खेलना महत्वपूर्ण नहीं है, खिताब जीतना महत्वपूर्ण है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने टीम को खिताब दिलाने में अपनी भूमिका निभायी।’’ 

(With PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल