1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. पंजाब के खिलाड़ियों ने मनदीप सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

पंजाब के खिलाड़ियों ने मनदीप सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

 Edited By: IANS
 Published : Oct 24, 2020 11:39 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 11:39 pm IST

मनदीप को शनिवार वाले मैच में मयंक अग्रवाल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले तीन मैच खेल चुके हैं लेकिन ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके थे। 

Punjab, KXIP, IPL 2020, tribute, Mandeep Singh - India TV Hindi
KIXP Image Source : IPLT20.COM

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनदीप सिंह के पिता का शुक्रवार रात को निधन हो गया। इसी कारण उनकी टीम के खिलाफ शनिवार को सनारइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बाजू पर काली पट्टी बांध कर उतरे। पंजाब ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "अपने पिता को पिछली रात खो दिया, लेकिन अगले दिन पारी की शुरुआत करने को तैयार। तुम्हें बहुत आगे जाना है मैंडी (मनदीप)।"

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने लिखा, "मनदीप सिंह आज के मैच में खेलने उतरे, काफी बहादुर हैं। पिता को खो दिया.. फिर भी वह यहां बहादुरी से खड़े हैं। आपको और आपके परिवार को मजबूती मिले।"

मनदीप को शनिवार वाले मैच में मयंक अग्रवाल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले तीन मैच खेल चुके हैं लेकिन ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके थे। पिछली तीन पारियों में उन्होंने 27, छह और शून्य का स्कोर किया था। इस मैच में उन्होंने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल