1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RCB vs RR Dream11 Prediction : जानें आज की सबसे मजबूत Dream11, इन खिलाड़ियों का चुना जाना तय

RCB vs RR Dream11 Prediction : जानें आज की सबसे मजबूत Dream11, इन खिलाड़ियों का चुना जाना तय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 03, 2020 06:28 am IST,  Updated : Oct 03, 2020 06:28 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में 3 अक्टूबर से डबल हेडर का आगाज हो रहा है जिसमें पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रॉजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।

RCB vs RR Dream11 Prediction : जानें आज...- India TV Hindi
RCB vs RR Dream11 Prediction : जानें आज की सबसे मजबूत Dream11, इन खिलाड़ियों का चुना जाना तय Image Source : IPLT20

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में 3 अक्टूबर से डबल हेडर का आगाज हो रहा है जिसमें पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रॉजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगा। इस सीजन ये पहली बार होगा जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए ओस नहीं बल्कि यूएई की कड़ी धूप चुनौती पेश करेगी।

दोनों ही टीमें इस सीजन अभी तक 3-3 मैच खेली हैं और सिर्फ 1-1 गवाईं है। ऐसे में ये मुकाबला रोमांचक होने जा रहा है। इस मैच की अगर Dream 11 टीम की बात करें तो राजस्थान के पास स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में मौजूद देवदत्त पडिक्कल और एबी डिविलियर्स शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

RCB vs RR की Dream 11 टीम में राजस्थान की तरफ से कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन को शामिल करना ही होगा जबकि बैंगलोर से देवदत्त पडिक्कल और एबी डिविलयर्स का चुना जाना तय है। टीम का कप्तान स्मिथ और उप कप्तान एबी को बनाना एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है।

IPL 2020 : कप्तान डेविड वार्नर ने इस खिलाड़ी को दिया सीएसके खिलाफ मिली जीत का श्रेय

बैटिंग ऑर्डर (स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल)

बैटिंग ऑर्डर में हमने Dream 11 की टीम में स्टीव स्मिथ के साथ बैंगलोर के देवदत्त पडिक्कल को जगह दी है। इस सीजन युवा बल्लेबाज पडिक्कल सलामी बल्लेबाज के रुप में 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं। इसी तरह का प्रदर्शन स्टीव स्मिथ भी दिखा चुके हैं। हालांकि विराट कोहली को टीम में शामिल किए जाने से काफी लोग असहमत हो सकते हैं क्योंकि पिछले 3 मैचों में RCB के कप्तान के बल्ले से सिर्फ 18 रन निकले हैं। लेकिन हमें ये भूलना नहीं चाहिए कि विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और वो किसी भी दिन अपनी टॉप फॉर्म हासिल कर सकते हैं।

ऑलराउंडर (वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे)

बैंगलोर की ओर से हमने ऑलराउंडर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर जबकि राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया को Dream 11 की टीम में चुना है। सुंदर गेंद अलावा लोअर आर्डर में बल्ले से भी कमाल दिखा सकते हैं। वहीं, राहुल तेवतिया पंजाब के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलकर खुद को साबित कर चुके हैं। वहीं, RCB के ऑलराउंडर शिवम दुबे को अनदेखा करना बड़ी भूल साबित हो सकता है जो बल्ले और गेंद, दोनों से योगदान दे सकते हैं।

विकेटकीपर (संजू सैमसन और एबी डिविलियर्स )

विकेटकीपर के तौर पर आपको अपनी Dream 11 की टीम में संजू सैमसन और एबी डिविलियर्स को शामिल करना ही पड़ेगा जो इस सीजन कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

IPL 2020, CSK vs SRH : हार के बाद निराश धोनी ने बताया, 'बार - बार टीम कर रही है एक ही तरह की गलतियां'

 

गेंदबाजी आक्रमण (जोफ्रा आर्चर, टॉम कर्रन, युजवेंद्र चहल)

Dream 11 की टीम में राजस्थान के जोफ्रा आर्चर और टॉम कर्रन गेंदबाजी में पहली पसंद हैं। आर्चर इस सीजन जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं, उसका सामना करना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो रहा है। आर्चर न केवल अपनी गति से बल्कि वेरिएशन से अभी तक काफी सफल रहे हैं। आर्चर के ही साथी टॉम कर्रन भी गेंदबाजी में अच्छा विकल्प है। बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल इस बार कमाल की फॉर्म में हैं और इन्हें टीम में रखना फायदेमंद साबित हो सकता है।

RCB vs RR Dream11 Team Prediction : स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, एबी डिविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, जोफ्रा आर्चर, टॉम कर्रन, युजवेंद्र चहल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल