1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RR vs MI, Video : देखिए कैसे जोफ्रा आर्चर ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से लपका कैच, हो सकता है सीजन बेस्ट!

RR vs MI, Video : देखिए कैसे जोफ्रा आर्चर ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से लपका कैच, हो सकता है सीजन बेस्ट!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2020 08:42 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 08:43 pm IST

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर ने एक हाथ से आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक का शायद सबसे बेहतरीन कैच बाउंड्री लाइन में लपका।

Jofra Archer- India TV Hindi
Jofra Archer Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में रविवार को डबल हेडर का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुम्बये इंडियंस के बीच शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जा रहा है। जिसमें मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।  इस तरह फील्डिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर ने एक हाथ से आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक का शायद सबसे बेहतरीन कैच बाउंड्री लाइन में लपक लिया है। 

दरअसल, मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान पारी के 11वें ओवर में कार्तिक त्यागी की चौथी गेंद पर इशान किशन ने शूट मारा और बाउंड्री लाइन में तैनात जबरदस्त फील्डर जोफ्रा आर्चेर ने एक हाथ से कैच लपक कर सभी को हैरानी ने डाल दिया। कैच लेते ही राजस्थान के सभी खिलाड़ी समेत इशान किशन भी हैरान रह गए और वो 37 रन बनाकर पवेलियन की तरफ चल दिए। इस तरह आर्चेर का ये कैच आईपीएल के जारी 2020 सीजन में अभी तक का सबसे बेहतरीन कैच साबित हो सकता है। ( लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करें )

बता दें कि मुंबई 10 मैचों में सात जीत और तीन हार के बाद 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। इस मैच में जीतने से उसे जो दो अंक मिलेंगे उससे वह 16 अंक लेकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं राजस्थान 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ आठ अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल