Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Live score IPL 2020 match 45 ball to ball score updates from Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi
नमस्कार, इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मुंबई इंडियंस ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के 45वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में दो चौके सात छक्के लगाए। पांड्या की पारी ने मुंबई को 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की।
राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर और श्रेयर गोपाल ने दो-दो विकेट लिए।
प्लेइंग XI-
मुंबई- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुनाल पांड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बाउल्ट, जसप्रित बुमराह।
राजस्थान- रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव क्रिकेट स्कोर :
RR 196/2 (18.2)
MI 195/5 (20)