1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Watch : आईपीएल के अपने पहले ही मैच में शहबाज अहमद ने लपका स्टीव स्मिथ का अद्भुत कैच

Watch : आईपीएल के अपने पहले ही मैच में शहबाज अहमद ने लपका स्टीव स्मिथ का अद्भुत कैच

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 17, 2020 06:06 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 06:06 pm IST

शहबाज ने राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर के दूसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ का बाउंड्री लाइन पर एक बेहतरीन कैच पकड़ा। शहबाज का यह कैच इतना बेहतरीन था कि खुद टीम के कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन भी देखने का लायक था।  

Shahbaz Ahmed, Steve Smith, RCB vs RR, cricket, sports- India TV Hindi
Shahbaz Ahmed Image Source : TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 33वें मुकाबले में राजस्थान रॉलयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शहबाज अहमद ने अपने पहले मैच में ही फील्डिंग के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। शहबाज ने राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर के दूसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ का बाउंड्री लाइन पर एक बेहतरीन कैच पकड़ा। शहबाज का यह कैच इतना बेहतरीन था कि खुद टीम के कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन भी देखने का लायक था।

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ आरसीबी के खिलाफ बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे और पारी के आखिरी ओवर में उनकी कोशिश थी कि कुछ बड़े शॉट लगाकर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जुटाए।

हालांकि इसके लिए स्मिथ कोशिश जरूर की लेकिन शहबाज अहमद के बेहतरीन प्रयास ने उसे असफल कर दिया। स्मिथ 36 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में स्मिथ ने छह चौके और एक छक्का लगाया। 

आपको बता दें कि मेवात हरियाणा के युवा खिलाड़ी को आरसीबी ने शिवम दूबे की जगह टीम में शामिल किया है। शहबाज लेफ्ट आर्म ओर्थोडोक्स गेंदबाजी के साथ अंत में तेजी से बल्लेबाजी भी करते हैं। 

घरेलू क्रिकेट में शहबाज ने पिछले साल बेहतरीन गेंदबाजी के साथ रणजी ट्रॉफी के 2019-20 सीजन में बंगाल के लिए हैट्रिक भी लिया था जिसके बाद इस खूब चर्चा हुई थी। यही कारण है कि पिछले साल आईपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने उन्हें 20 लाख की बेस प्राइज में खरीदा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।