1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : शाहबाज नदीम ने माना, एबी डीविलियर्स के खिलाफ कोई भी प्लान बनाना बेकार

IPL 2020 : शाहबाज नदीम ने माना, एबी डीविलियर्स के खिलाफ कोई भी प्लान बनाना बेकार

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 08:44 pm IST

नदीम ने आईपीएल की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपनी टीम के साथी संदीप शर्मा से बात करते हुए कहा, "डिविलियर्स के खिलाफ प्लान यही था कि उनके सामने किसी प्लान से नहीं जाएं।"

Shahbaz Nadeem of Sunrisers Hyderabad celebrates the wicket of AB de Villiers of Royal Challengers B- India TV Hindi
Shahbaz Nadeem of Sunrisers Hyderabad celebrates the wicket of AB de Villiers of Royal Challengers B Image Source : IPLT20.COM

शारजाह| सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के स्पिनर शहबाज नदीम ने कहा है कि उनके पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक अब्राहम डिविलियर्स को आउट करने का प्लान नहीं था। नदीम ने शनिवार को हैदराबाद और बेंगलोर के बीच हुए मैच में डिविलियर्स का विकेट लिया था।

नदीम ने आईपीएल की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपनी टीम के साथी संदीप शर्मा से बात करते हुए कहा, "डिविलियर्स के खिलाफ प्लान यही था कि उनके सामने किसी प्लान से नहीं जाएं।"

उन्होंने कहा, "जब मैंने उनका विकेट लिया उससे पहले वह मेरे पर उसी ओवर में छक्का मार चुके थे। इसलिए मैंने सोचा कि मैं उन्हें ऑफ स्टम्प पर गेंद करता हूं और किस्मत से गेंद डीप एक्सट्रा कवर पर गई।"

यह भी पढ़ें- रोमांच से भरा रहा आईपीएल 2020 का 6ठां हफ्ता, मुंबई ने किया क्वालीफाई तो गेल-पांड्या ने तोड़ा नियम

उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए बड़ा विकेट था। डिविलियर्स के बाद हमारे लिए डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना मुश्किल हो गया था।"

हैदराबाद ने यह मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल