1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : शिखर धवन ने रचा इतिहास, कोहली और रोहित के इस खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2020 : शिखर धवन ने रचा इतिहास, कोहली और रोहित के इस खास क्लब में हुए शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 08:48 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ IPL 2020 के 38वें मैच में इतिहास रच दिया है।

IPL 2020 : शिखर धवन ने रचा...- India TV Hindi
IPL 2020 : शिखर धवन ने रचा इतिहास, कोहली और रोहित के इस खास क्लब में हुए शामिल Image Source : PTI

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ IPL 2020 के 38वें मैच में इतिहास रच दिया है। इस मैच में धवन ने जैसे ही 62 रन का आंकड़ा छुआ, वैसे ही वह IPL में 5000 रन बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए।

धवन IPL के इतिहास में 5000 रन बनाने वाले ओवरऑल 5वें और चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। गब्बर से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और डेविड वॉर्नर ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

धवन ने IPL की 168वीं पारी में छक्का जड़ते हुए ये कमाल किया। इस तरह वह IPL में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। धवन से पहले डेविड वॉर्नर ने 137 पारियों में जबकि कोहली ने 157 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया था।

लंका प्रीमियर लीग के पहले सीजन में हिस्सा लेंगे ये दो भारतीय खिलाड़ी

शिखर धवन IPL में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। धवन ने पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले में महज 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके साथ ही वह IPL के एक सीजन में लगातार 4 अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। धवन से पहले कोहली और विलियम्सन ये कमाल कर चुके हैं।

IPL के एक सीजन में लगातार सबसे ज्यादा पांच अर्धशतक लगाने का रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है जिन्होंने ने IPL 2012 में दिल्ली के लिए खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था।सहवाग के अलावा राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और सनराइजर्स के डेविड वार्नर भी एक सीजन में लगातार पांच अर्धशतक जड़ चुके हैं।

IPL में शिखर धवन के आंकड़ों की बात की जाए तो वह अब तक 40 अर्धशतक लगा चुके हैं। यही नहीं, उनके नाम IPL में एक शतक भी दर्ज है जो मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल