1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs DC Final : केएल राहुल से ऑरेंज कैप छीनने का शिखर धवन के पास आखिरी मौका, बनाने होंगे मात्र इतने रन

MI vs DC Final : केएल राहुल से ऑरेंज कैप छीनने का शिखर धवन के पास आखिरी मौका, बनाने होंगे मात्र इतने रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 10, 2020 07:14 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 07:14 am IST

इस सीजन दो शतक और 4 अर्धशतकों के साथ धवन ने 603 रन बना लिए हैं। अगर वह आज मुंबई इंडिंस के खिलाफ 68 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो केएल राहुल से आगे निकल जाएंगे।

Shikhar Dhawan has the last chance to snatch the orange cap from KL Rahul MI vs DC Final- India TV Hindi
Shikhar Dhawan has the last chance to snatch the orange cap from KL Rahul MI vs DC Final Image Source : IPLT20.COM

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाना है। इस मुकाबले को जीतकर जहां दिल्ली की नजरें अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी, वहीं उनके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की एक नजर ऑरेंज कैप पर भी होगी।

जी हां, इस सीजन दो शतक और 4 अर्धशतकों के साथ धवन ने 603 रन बना लिए हैं। अगर वह आज मुंबई इंडिंस के खिलाफ 68 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल से आगे निकल जाएंगे।

ये भी पढ़ें - MI vs DC IPL 2020 Final : दिल्ली कैपिटल्स के पास है इतिहास रचने का मौका तो मुंबई जीतना चाहेगी 5वां खिताब

आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

केएल राहुल - 670

शिखर धवन - 603*
डेविड वॉर्नर - 548
ईशान किशन - 483*
क्विंटन डी कॉक - 483*

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 15 बार मुंबई तो 12 बार दिल्ली की टीम बाजी मारने में सफल रही है। वहीं 2020 के लीग स्टेज और क्वालीफायर मिलाकर इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों ही बार मुंबई ने दिल्ली को चित किया है। दिल्ली ने आखिरी बार मुंबई इंडियंस को पिछले सीजन में हराया था।

ये भी पढ़ें - IPL 2020, MI vs DC : फ़ाइनल से पहले मुंबई के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ ये तेज गेंदबाज

इस मुकाबले को जीतकर श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स के पास इतिहास रचने का मौका है, वहीं मुंबई इंडियंस अपने खिताबों की सूची को 4 से 5 करना चाहेगी। दिल्ली की टीम फाइनल में पहली बार पहुंची है जिस वजह से उनपर पूरा पूरा दबाव होगा, लेकिन अगर वह आज मुंबई इंडियंस को मात देने में काम

दोनों टीमें 

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (wk), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, नाथन कुल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सौरभ तिवारी, जेम्स पैटिंसन, धवल कुलकर्णी, आदित्य तारे, मिशेल मैकक्लेनाघन, क्रिस लिन, जयंत यादव, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, मोहसिन खान, शेरफेन रदरफोर्ड, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय

दिल्ली की टीम: शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), शिमरोन हेटमेयर, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, एनरिक नार्जे, प्रवीण दुबे, हर्षल पटेल, पृथ्वी पटेल। सैम्स, मोहित शर्मा, एलेक्स कैरी, अवेश खान, संदीप लामिछाने, कीमो पॉल, तुषार देशपांडे, ललित यादव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल