1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, MI vs DC : फ़ाइनल से पहले मुंबई के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ ये तेज गेंदबाज

IPL 2020, MI vs DC : फ़ाइनल से पहले मुंबई के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ ये तेज गेंदबाज

 Reported By: IANS
 Published : Nov 09, 2020 11:42 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 11:42 pm IST

क्वालीफायर-1 मुकाबले के दौरान बोउल्ट के चोटिल होने का अंदेशा था और वह अपने कोटे का ओवर भी पूरा नहीं कर सके थे। दो ओवर में बाउल्ट ने हालांकि दिल्ली के खिलाफ दो विकेट लिए थे।

Trent Boult and Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Trent Boult and Jasprit Bumrah Image Source : IPLT20.COM

दुबई| दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले आईपीएल-13 के फाइनल के लिहाज से दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर यह है कि कभी उसके लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट अब पूरी तरह फिट हैं और अपनी मौजूदा टीम को सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात की घोषणा की। मुम्बई ने इसी सीजन के लिए बाउल्ट को ट्रेड किया था। रोहित इसे अच्छा कदम मानते हैं क्योंकि इस सीजन में बोउल्ट उनकी टीम के लिए काफी अच्छा साबित हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि फाइनल में भी वह अपना जलवा दिखाएंगे।

क्वालीफायर-1 मुकाबले के दौरान बोउल्ट के चोटिल होने का अंदेशा था और वह अपने कोटे का ओवर भी पूरा नहीं कर सके थे। दो ओवर में बाउल्ट ने हालांकि दिल्ली के खिलाफ दो विकेट लिए थे।

रोहित ने कहा, "ट्रेंट अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। हमारे लिए उनका सेशन अच्छा रहा। आशा है कि वह खेलेंगे और हमारे लिए कुछ अहम विकेट निकालेंगे।"

IPL 2020 MI vs DC Final : पोंटिंग ने माना, इस बार दिल्ली कैपिटल्स है चैम्पियन बनने की हकदार

आईपीएल 13 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मुम्बई की टीम पांचवीं बार खिताब जीतने का प्रयास करेगी जबकि दिल्ली की टीम पहला खिताब अपनी झोली में डालना चाहेगी। दिल्ली की टीम 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल