1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. आईपीएल में शिखर धवन ने सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग से सीखी ये खास चीज

आईपीएल में शिखर धवन ने सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग से सीखी ये खास चीज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 11, 2020 09:52 am IST,  Updated : Jun 11, 2020 09:52 am IST

धवन ने कहा "उनके साथ बहुत अच्छा अनुभव था, वे दोनों महान लेजेंड और कप्तान हैं। मैंने उनसे नेतृत्व की गुणवत्ता (लीडरशिप क्वालिटी) के बारे में बहुत कुछ सीखा। 

Shikhar Dhawan learnt leadership quality from Ricky Ponting and Sourav Ganguly - India TV Hindi
Shikhar Dhawan learnt leadership quality from Ricky Ponting and Sourav Ganguly  Image Source : IPL.COM

कोरोनावायरस के कहर की वजह से आईपीएल 2020 अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है। इस साल आईपीएल का आगाज 29 मार्च को गत विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच से होना था, लेकिन इस महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से ऐसा नहीं हो सका। अगर इस साल आईपीएल होता है तो दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने फैन्स के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं।

8 साल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले धवन पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स की टीम में आए और उन्होंने 16 मैचों में 34 से अधिक की औसत से 521 रन ठोंके। धवन के आने से टीम की किस्मत भी पटली और 7 साल बाद दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में जगह भी बनाई। 

दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई इंस्टाग्राम लाइव चैट पर धवन ने कहा "निश्चित रूप से हम आईपीएल जीतेंगे और ट्रॉफी को घर लाएंगे। प्रशंसक वास्तव में इसके लायक हैं। उन्होंने हमेशा खचाखच स्टेडियम भरकर हमें पूरा समर्थन दिया है। हमने इतना अच्छा किया और अब हम यहां से बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।"

ये भी पढ़ें - यूनिस खान को कप्तानी से हटाने के 'मास्टर माइंड' थे मिस्बाह उल हक, पूर्व कप्तान ने अब कही ये बात

दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग भी हैं। ये दोनों अपने समय के बेहतरीन कप्तान थे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तैयार करने में इन खिलाड़ियों ने अपने पूरा अनुभव झोंका है। धवन ने कहा कि उन्होंने इन दोनों महान खिलाड़ियों से आईपीएल के दौरान लीडरशिप क्वालिटी सीखी है।

धवन ने कहा "उनके साथ बहुत अच्छा अनुभव था, वे दोनों महान लेजेंड और कप्तान हैं। मैंने उनसे नेतृत्व की गुणवत्ता (लीडरशिप क्वालिटी) के बारे में बहुत कुछ सीखा। कैसे वह अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और टीम बनाते हैं।"

उन्होंने कहा "वह हमेशा सभी पर एक समान ध्यान देते हैं चाहे वह सीनियर हो या जूनियर। सभी के साथ उनका एक समान बरताव रहता है। टीम को जब भी जरूरत होती है वह हमेशा कठोर परिश्रम के लिए तैयार रहते हैं।"र्शन करते रहेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल