1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े स्टीव स्मिथ, आइसोलेशन में रहेंगे 7 दिन

IPL 2021 : मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े स्टीव स्मिथ, आइसोलेशन में रहेंगे 7 दिन

 Reported By: IANS
 Published : Apr 04, 2021 09:20 am IST,  Updated : Apr 04, 2021 10:10 am IST

दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ शनिवार को मुंबई स्थित होटल पहुंचकर टीम से जुड़ गए।

IPL 2021 : मुंबई में दिल्ली...- India TV Hindi
IPL 2021 : मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े स्टीव स्मिथ, आइसोलेशन में रहेंगे 7 दिन Image Source : TWITTER/DELHICAPITALS

मुंबई| दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ शनिवार को मुंबई स्थित होटल पहुंचकर टीम से जुड़ गए। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एक सप्ताह के लिए आइसोलेशन में रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल फ्रेंचाइजी के एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ शनिवार को टीम होटल पहुंचे। स्मिथ एक सप्ताह के लिए क्वांरटीन में रहेंगे। स्मिथ, जिन्होंने पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया और 25.91 की औसत से सिर्फ 311 रन बना सके थे, को जयपुर फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।

IPL 2021 : अक्षर पटेल के बाद RCB के देवदत्त पडिक्कल पाए गए कोरोना पॉजिटिव

हालांकि, उन्हें इस सीजन में 2.2 करोड़ रुपये की कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चुना गया था। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने नीलामी के बाद कहा था कि वे भाग्यशाली हैं कि स्मिथ इतने सस्ते में टीम को मिल गए।

पिछले सीजन में उपविजेता रही दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान इस साल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में है। दिल्ली की टीम 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल