1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : अक्षर पटेल के बाद RCB के देवदत्त पडिक्कल पाए गए कोरोना पॉजिटिव

IPL 2021 : अक्षर पटेल के बाद RCB के देवदत्त पडिक्कल पाए गए कोरोना पॉजिटिव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 04, 2021 09:07 am IST,  Updated : Apr 04, 2021 09:07 am IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इंडियन प्रीमियर लीग 2021 से पहले COVID पॉजिटिव पाए जाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

IPL 2021 : अक्षर पटेल के बाद...- India TV Hindi
IPL 2021 : अक्षर पटेल के बाद RCB के देवदत्त पडिक्कल पाए गए कोरोना पॉजिटिव Image Source : IPLT20.COM

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इंडियन प्रीमियर लीग 2021 से पहले COVID पॉजिटिव पाए जाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, COVID टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद पडिक्कल क्वांरटीन से गुजर रहे हैं।

इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना की चपेट में आ गए थे। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई में खेलना है। ऐसे में पडिक्कल को टीम के पहले मुकाबले में खेलने के लिए जल्द से जल्द फिट होना होगा।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के नीतीश राणा भी कोरोनो टेस्ट में पॉजिटिव निकले थे, हालांकि बाद में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल