1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. VIDEO : सीएसके ने आईपीएल 2020 के लिए शुरू की ट्रेनिंग, धोनी ने इन गेंदबाजों का किया सामना

VIDEO : सीएसके ने आईपीएल 2020 के लिए शुरू की ट्रेनिंग, धोनी ने इन गेंदबाजों का किया सामना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 04, 2020 10:32 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 10:32 pm IST

सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पहले प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर किया जिसमें 'थाला' यानि की एमएस धोनी रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाजों को खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

VIDEO: CSK starts training for IPL 2020, Dhoni faced these bowlers- India TV Hindi
VIDEO: CSK starts training for IPL 2020, Dhoni faced these bowlers Image Source : PTI

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स सभी परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए आज आईपीएल 2020 के लिए पहला प्रैक्टिस सेशन किया। सीएसके से पहले आईपीएल की लगभग सभी टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पहले प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर किया जिसमें 'थाला' यानि की एमएस धोनी रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाजों को खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा 'पहले दिन की सुपर ग्राइंड की एक झलक।'

ये भी पढ़ें - एहसान मनी ने की अपील कहा, बीग-3 में से नहीं होना चाहिए आईसीसी का अगला चेयरमैन

बता दें, आज ही चेन्नई सुपर किंग्स को हरभजन सिंह के रूप में एक और बड़ा झटका लगा है। भज्जी ने निजी कारणों की वजह से इस साल आईपीएल में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। वहीं इससे पहले सुरेश रैना ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं।

इस दौरान टीम में कोरोनावायरस ने भी एंट्री ली। टीम के दो खिलाड़ियों समेत 13 सदस्य कोरोनावायरस की चपेट में आए। इसके बाद टीम के तीन बार कोविड-19 टेस्ट हुआ और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की इजाजत मिली।

ये भी पढ़ें - बार्सिलोना के साथ 2020-21 के सीजन तक बने रहेंगे मेस्सी

बता दें, हरभजन सिंह ने इस साल आईपीएल ने खेलने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ''मैंने सीएसके प्रबंधन को इस साल आईपीएल से हटने के अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है। मैंने इस मुश्किल समय में व्यक्तिगत कारणों से ब्रेक लेने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि हर कोई मेरी निजता का सम्मान करेगा।''

ये भी पढ़ें - आरसीबी के कोच साइमन कैटिच ने कहा, स्टेडियम खाली होने से खिलाड़ियों के मनोबल में नहीं होगी कमी

उन्होंने कहा, ''जब मैंने सीएसके प्रबंधन को अपने फैसले के बारे में बताया, तो उन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं इसके लिए उन्हें जितना भी शुक्रिया करूं ,वह कम होगा।''

भज्जी की इस पोस्ट पर सीएसके ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ''स्टे स्ट्रॉन्ग पुलावरये, हम आपको योलो आर्मी में मिस करेंगे।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल