1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : जीत के बाद कप्तान कोहली ने बांधे डिविलियर्स की तारीफों के पुल

IPL 2020 : जीत के बाद कप्तान कोहली ने बांधे डिविलियर्स की तारीफों के पुल

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2020 06:18 am IST,  Updated : Oct 13, 2020 06:19 am IST

विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर यहां मिली 82 रन की शानदार जीत का श्रेय एबी डिविलियर्स की 33 गेंद में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को दिया।

IPL 2020 : जीत के बाद कप्तान...- India TV Hindi
IPL 2020 : जीत के बाद कप्तान कोहली ने बांधें डिविलियर्स की तारीफों के पुल  Image Source : IPLT20.COM

शारजाह। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर यहां मिली 82 रन की शानदार जीत का श्रेय एबी डिविलियर्स की 33 गेंद में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को दिया। ‘मैन आफ द मैच’ डिविलियर्स ने इस पारी के दौरान पांच चौके और छह छक्के जड़े।

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह बहुत मजबूत टीम के खिलाफ शानदार जीत है। अब हमारे लिये यह सप्ताह काफी व्यस्त होगा, इसकी शुरूआत अच्छी तरह करना अहम था। क्रिस मौरिस के आने से गेंदबाजी इकाई अब ज्यादा घातक दिख रही है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस स्कोर से खुश थे। पिच सूखी थी और दिन अच्छा था तो हमने सोचा ओस नहीं होगी। लेकिन एक ‘सुपर ह्यूमन’ (डिविलियर्स) को छोड़कर हर बल्लेबाज को पिच पर परेशानी हुई।’’

RCB vs KKR, Video : डी विलियर्स ने तूफानी फिफ्टी के दौरान मारा लंबा छक्का, मैदान के बाहर कार से टकराई गेंद

कोहली ने कहा कि टीम 165 रन के करीब स्कोर बनाने की सोच रही थी लेकिन, ‘‘डिविलियर्स की बल्लेबाजी के कारण हम 195 रन का लक्ष्य दे सके। यह (डिविलियर्स की पारी) अविश्वसनीय थी। मुझे लगा कि मैंने कुछ ही गेंद खेली है और मैं भी शायद स्ट्राइक करना शुरू कर दूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह आया और तीसरी गेंद से ही रन जुटाना शुरू कर दिया और उसने कहा कि उसे अच्छा लगा। मैंने कहा कि आप भले ही अन्य मैचों में कई लोगों को अच्छी पारियां खेलते देखोगे लेकिन एबी ही है जो ऐसा कर सकता है जो उसने किया। यह लाजवाब पारी थी। मैं खुश था कि हम इतनी अच्छी साझेदारी (नाबाद 100) बना सके और मैं उसकी पारी को देखने के लिये सबसे अच्छी जगह पर था।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल