1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : पाइंट टेबल में चेन्नई टॉप पर कायम, पंजाब पांचवें नंबर पर पहुंची

IPL 2021 : पाइंट टेबल में चेन्नई टॉप पर कायम, पंजाब पांचवें नंबर पर पहुंची

 Reported By: IANS
 Published : May 01, 2021 02:34 pm IST,  Updated : May 01, 2021 02:34 pm IST

पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल के 14 वें सीजन के 26 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 34 रनों से हराकर अंकतालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। 

IPL 2021 : पाइंट टेबल में...- India TV Hindi
IPL 2021 : पाइंट टेबल में चेन्नई टॉप पर कायम, पंजाब पांचवें नंबर पर पहुंची Image Source : IPLT20.COM

अहमदाबाद| पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14 वें सीजन के 26 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 34 रनों से हराकर अंकतालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। पंजाब की सात मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम अब छह अंकों के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। बेंगलोर को सात मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और टीम 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर कायम है।

IPL 2021 | वीरेंद्र सहवाग को हुआ मलाल, शॉ की तरह नहीं लगा पाए एक ओवर में 6 चौके

पंजाब और मुंबइ के एकसमान छह छह अंक है, लेकिन मुंबई बेहतर रन रेट के कारण पंजाब से एक स्थान आगे है। चेन्नई 10 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर है। टीम ने छह में से पांच मैच जीते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दिल्ली कैपिटल्स के 10-10 अंक है। लेकिन बेहतर रन रेट के कारण दिल्ली दूसरे और बेंगलोर तीसरे नंबर पर है। मुंबई चौथे और कोलकाता नाइट राइडर्स छठे, राजस्थान रॉयल्स सातवें और सनराइजर्स हैदराबाद आठवें नंबर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल