1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : दीपक चाहर ने 4 विकेट लेकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

IPL 2021 : दीपक चाहर ने 4 विकेट लेकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 16, 2021 08:25 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 10:08 pm IST

IPL 2021 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कमाल कर दिया।

IPL 2021 : दीपक चाहर ने 4...- India TV Hindi
IPL 2021 : दीपक चाहर ने 4 विकेट लेकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज Image Source : IPLT20.COM

IPL 2021 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कमाल कर दिया। चाहर ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 3.20 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। इसी के साथ चाहर साल 2017 में अपने डेब्यू के बाद से IPL में पहले 6 ओवरों में सबसे ज्यादा 36 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में दूसरे नंबर पर उमेश यादव है जिन्होंने IPL के शुरुआती 6 ओवरों में 25 विकेट अपने नाम किए हैं।

IPL 2021 : मैदान से क्यों गायब हैं दिल्ली कैपिटल्स के इशांत शर्मा, कोच पोंटिंग ने दी बड़ी अपडेट

दीपक चाहर ने मयंक अग्रवाल (0), क्रिस गेल (10 रन), दीपक हुड्डा (10 रन) और निकोलस पूरन (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। चाहर IPL में 2017 में अपने डेब्यू के बाद से सबसे ज्यादा 14 बल्लेबाजों को डक पर आउट करने वाले गेंदबाज बन गए है। IPL में सबसे ज्यादा डक पर आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज उमेश यादव हैं। उमेश ने 2017 के बाद से 10 बार बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

IPL 2021 : पंजाब के खिलाफ कप्तान संजू द्वारा स्ट्राइक न दिए जाने पर छलका मॉरिस का दर्द, दिया ये बयान

दीपक चाहर का IPL में ये सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। चाहर का पिछला सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट था जो उन्होंने 2018 में SRH के खिलाफ किया था। चाहर अब चेन्नई की ओर से पंजाब के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने के मामलें तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में पहले नंबर एल बालाजी (5/24) और दूसरे नंबर लुंगी एंगिडी (4/10) है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।