1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : कोच ट्रेवर बेलिस को उम्मीद, टूर्नामेंट में अभी भी वापसी कर सकती है सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2021 : कोच ट्रेवर बेलिस को उम्मीद, टूर्नामेंट में अभी भी वापसी कर सकती है सनराइजर्स हैदराबाद

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 29, 2021 01:24 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 01:24 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि लगातार पांच मैव गंवाने के बाद उनकी टीम के लिये यह महत्वपूर्ण है कि वह आत्मविश्वास या संयम नहीं खोये।

IPL 2021 : कोच ट्रेवर बेलिस...- India TV Hindi
IPL 2021 : कोच ट्रेवर बेलिस को उम्मीद, टूर्नामेंट में अभी भी वापसी कर सकती है सनराइजर्स हैदराबाद Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार पांच मैव गंवाने के बाद उनकी टीम के लिये यह महत्वपूर्ण है कि वह आत्मविश्वास या संयम नहीं खोये। बेलिस ने कहा कि ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जिससे यह कहा जा सके कि उनकी टीम वापसी नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कहने का मतलब है कि यदि आप पहले पांच मैचों में पर गौर कर रहे हो तो हमने पहले चार मैच लगभग 10 रन के अंतर से गंवाये। हमने एक या दो कैच छोड़े, एक या दो बार खराब क्षेत्ररक्षण किया या एक या दो खराब ओवर किये। निश्चित तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने हमें आसानी से हराया।’’

IPL 2021, CSK v SRH : IPL में अर्धशतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने डेविड वॉर्नर

बेलिस ने बुधवार को सीएसके हाथों सात विकेट से हार के बाद कहा, ‘‘महत्वपूर्ण चीज यह है कि हम अपना आत्मविश्वास या संयम नहीं गंवाये। हम मिलकर काम करें और कड़ी मेहतन करते रहें। टी20 इस तरह का खेल है जिसमें पासा पलटने में देर नहीं लगती। ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जो हम वैसा नहीं कर सकते जैसा हमने पिछली बार किया था।’’ सनराइजर्स ने छह मैचों में केवल एक जीत दर्ज की है और वह अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है।

बेलिस ने कहा, ‘‘हमें बैठकर बात करनी होगी। टीम में बहुत अधिक बदलाव करने की जरूरत नहीं है। चेन्नई में हमें एक दो बदलाव करने पड़ रहे थे। हम अपनी टीम का सही संयोजन तैयार करने के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल