1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: इस फिल्म से प्रेरित हो कर रियान पराग ने लिया आर्मी कट, देखिए Video

IPL 2021: इस फिल्म से प्रेरित हो कर रियान पराग ने लिया आर्मी कट, देखिए Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 31, 2021 07:04 pm IST,  Updated : Aug 31, 2021 07:21 pm IST

राजस्थान रॉयल्स द्वारा शाझा किए गए वीडियो में रियान पराग अपना हेयरस्टाइल दिखा रहे हैं।

IPL 2021: Inspired From Shershaah, Riyan Parag Goes For An...- India TV Hindi
IPL 2021: Inspired From Shershaah, Riyan Parag Goes For An Army Haircut Image Source : TWITTER HANDLE/@PARAGRIYAN

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने बॉलीवुड फिल्म शेरशाह देखने के बाद अपना लुक बदला है। उन्होंने आर्मी कट करवाया है। फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें रियान अपने नए लुक के बारे में बता रहे हैं। 19 वर्षीय ऑलराउंडर ने खुलासा किया है कि उन्होंने शेरशाह देखने के बाद ऐसा कट करवाया है।

हाल ही में रिलीज हुई शेरशाह एक बॉलीवुड फिल्म गै। इस फिल्म को भारतीय आर्मी के शहीद विक्रम बत्रा के जीवन पर फिल्माया गया है। वो इंडियन आर्मी में कैप्टन थे। वे 1999 के इंडिया-पागकिस्तान कार्गिल वॉर में शहीद हुए थे। उन्होंने देश के लिए कई कुर्बानियां दी थीं। 1999 कार्गिल वॉर में कैप्टन विक्रम बत्रा का कोड नेम 'शेरशाह' था।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा शाझा किए गए वीडियो में रियान पराग अपना हेयरस्टाइल दिखा रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, "मैंने अभी शेरशाह देखी है। इसलिए मैंने एनडीए आर्नी कट करवाया। मुझे नहीं पता कि मुझ पर ये अच्छा लग रहा है या नहीं लेकिन ये कूल है।"

आईपीएल 2021 के पहले चरण में रियान पराग ने सभी सात मैच खेले थे। उन्होंने 6 पारियों में 78 रन बनाए थे और उनका एवरेज 19.6 था। लोअर ऑर्डर बल्लेबाज पराग का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा है। उनका स्ट्राइक रेट 144 से ज्यादा का है। उन्होंने 7 मैचों में 5 ओवर गेंदबाजी की भी थी जिसमें उन्होंने केवल 1 विकेट लिया था।

राजस्थान रॉयल्स फिलहाल आईपीएल 2021 अंकतालिका पर पांचवें स्थान पर है। टीम ने सात में से तीन मैच जीते हैं और चार हारे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीता है। उन्होंनें पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच गंवाया था।

'20 सितंबर कब आएगा?'- कोहली से चहल ने पूछा, कुलदीप ने दिया मजेदार जवाब!

आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में उनको अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल