1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: ईशान किशन फॉर्म में लौटे, राजस्थान के खिलाफ 25 गेंदों में जड़ा पचासा

IPL 2021: ईशान किशन फॉर्म में लौटे, राजस्थान के खिलाफ 25 गेंदों में जड़ा पचासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2021 11:40 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 11:40 pm IST

करो या मरो मुकाबले में ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 25 गेंदों में अर्धशतक जमाया।

IPL 2021: Ishan Kishan back with a bang, smashes 25-ball...- India TV Hindi
IPL 2021: Ishan Kishan back with a bang, smashes 25-ball fifty against Rajasthan Royals Image Source : IPLT20.COM

खराब फॉर्म को अलविदा कहकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के अहम मैच में 25 गेंद में नाबाद 50 रन बनाकर मुंबई इंडियंस की जीत के सूत्रधारों में रहे बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा कि विराट कोहली और कायरन पोलार्ड से बात करके उनका खोया आत्मविश्वास लौटा।

इस मैच से पहले आठ मैचों में महज 107 रन बनाने वाले ईशान खराब फॉर्म के कारण कुछ मैचों से बाहर रहे। उन्होंने वापसी करते हुए अपनी पारी में दस डॉट गेंदें खेलने के बाद 25 गेंद में नाबाद अर्धशतक जमाया।

मैच के बाद उन्होंने कहा, "वापसी करके और रन बनाकर अच्छा लग रहा है। हमने पहले फील्डिंग का सही फैसला लिया था क्योंकि गेंद बखूबी बल्ले पर नहीं आ रही थी।"

उन्होंने अपने फॉर्म में लौटने के बार में कहा, "उतार चढ़ाव खेल का हिस्सा है। मैंने विराट भाई, हार्दिक भाई और केपी (क्रुणाल पांड्या) से बात की जिससे मेरा आत्मविश्वास लौटा। हमें अब अगले मैच में इस लय को बरकरार रखना है।"

IPL 2021: मुंबई के हरफनमौला प्रदर्शन के सामने रॉयल्स ने टेके घुटने, 8 विकेट से हारा राजस्थान

नाथन कुल्टर नाइल (4/14) की शानदार गेंदबाजी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (नाबाद 50) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हराया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ और राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 90 रन ही बना सकी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।